फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Dengue confirmed in 55 more patients in Roorkee

डेंगू का डंक: रुड़की में 55 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एक बुखार पीड़ित की मौत

Fri, 29 Oct 2021 10:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Oct 2021 10:11 PM IST
सार

रुड़की क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रुड़की क्षेत्र के गाधारोणा के बाद अब डेंगू भगवानपुर क्षेत्र में कहर बरपा रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Dengue confirmed in 55 more patients in Roorkee
डेंगू(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

रुड़की क्षेत्र में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को 55 और लोगों में डेंगू की पुष्टि के बाद जिले में आंकड़ा बढ़कर 398 पहुंच चुका है। वहीं, लव्वा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित था।

विज्ञापन


रुड़की क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रुड़की क्षेत्र के गाधारोणा के बाद अब डेंगू भगवानपुर क्षेत्र में कहर बरपा रहा है। यहां भलस्वागाज, फक्करहेड़ी, खेड़ी शिकोहपुर आदि गांवों में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वहीं, बीती रात क्षेत्र के लव्वा गांव में एक और व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को सात नए संक्रमित मिले, द दून स्कूल में चार और छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, व्यक्ति कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। बीती रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। ऐसे में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

दूसरी ओर, शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार भगवानपुर क्षेत्र में फिर से 55 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें अलावलपुर गांव के 35 मरीज शामिल हैं। जबकि, 20 मरीज धीर मजरा गांव में मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि जिन गांवों में भी डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज दिया गया है।

साथ ही गांव में छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि गांव में ठहरे हुए पानी को निकाल दें ताकि यहां डेंगू का लार्वा न पनप सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कैंप लगाकर नियमित लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

डेंगू के बढ़ते मामले में बढ़ा रहे स्वास्थ्य विभाग की चिंता 

देहरादून जिले में डेंगू के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह से मौजूदा सीजन में जिले में डेंगू मरीजो की संख्या 111 पहुंच चुकी है। सभी की स्थिति ठीक बताई गई है। 

जिले में मिले डेंगू मरीजों में एक 19 वर्ष की महिला और एक 29 वर्ष का पुरुष है। जो क्रमश: ऋषिकेश और सीमाद्वार के रहने वाले हैं और एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश और राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती हैं।

दोनों की स्थिति ठीक है। वहीं, जिले मेें बढ़ते डेंगू मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों की टीम जिले के डेंगू प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में सघन लार्वा सर्वे, लार्वानासक का छिड़काव और फॉगिंग कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed