फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: delhi tourist challan on drink and drive, five tourist arrested in haridwar

उत्तराखंड: मसूरी में शराब पीकर वाहन चलाना दिल्ली के पर्यटक को पड़ा महंगा, हरिद्वार में पांच हुड़दंगी गिरफ्तार 

Fri, 13 Aug 2021 07:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 13 Aug 2021 07:21 PM IST
सार

मसूरी शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के मिशन मर्यादा के तहत शहर में शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
uttarakhand news: delhi tourist challan on drink and drive, five tourist arrested in haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मसूरी शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की टेढ़ी नजर है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलानों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को दिल्ली के एक सैलानी को शहर में शराब पीकर वाहन चलाना मंहगा पड़ गया। पुलिस ने पर्यटक का वाहन सीज कर पर्यटक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन


शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के मिशन मर्यादा के तहत शहर में शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बताया कि विभिन्न असमाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। बताया कि दिल्ली की कार संख्या डीएल 2 सीएपी 7725 का चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन को रोका, जिसमें कार चालक कुलदीप सिंह पुत्र प्रकाश निवासी नजफगढ़ दिल्ली शराब के नशे में धुत था। जिसका पुलिस ने मेडिकल कराकर एमवी एक्ट के तहत दिल्ली निवासी पर्यटक के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन सीज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार: मालवीय घाट से पांच हुड़दंगी गिरफ्तार 

गंगाघाट पर हुड़दंग मचा रहे दिल्ली और हरियाणा के पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। गंगा घाटों की महिमा बनाए रखने व गंदगी फैलाने से रोकने के लिए पुलिस की ओर  से आपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश पुलिस धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने वाले आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

अभियान के तहत बृहस्पतिवार की रात मालवीय घाट से हुड़दंग मचने और आनेजाने वाले श्रद्धालुओं से लड़ाई करने के लिए आमादा होने पर पुलिस ने नर सिंह, देवेंद्र निवासी मौहम्मदपुर गुर्जर, जिला गुड़गांव हरियाणा, शिवकरण सिंह निवासी सीएम 524 अंकरी पहाड़ी, महिपालपुर दिल्ली, संजय व योगेश निवासी गांव ताजपुर गुड़गांव हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। आपरेशन मर्यादा अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed