फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Defense Minister Rajnath Singh will visit Pithoragarh on 20 November

उत्तराखंड: 20 नवंबर को पिथौरागढ़ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सैनिक सम्मान कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Thu, 18 Nov 2021 10:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ 
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़  Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Nov 2021 10:55 PM IST
सार

20 नवंबर को रक्षा मंत्री बरेली एअरफोर्स स्टेशन से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Defense Minister Rajnath Singh will visit Pithoragarh on 20 November
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 नवंबर को एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ आएंगे। वह मूनाकोट के झौलखेत मैदान में होने वाले सैनिक सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। डीएम ने रक्षा मंत्री के भ्रमण को लेकर अधिकारियों के बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  

विज्ञापन


20 नवंबर को रक्षा मंत्री बरेली एअरफोर्स स्टेशन से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। इसके बाद विकासखंड मूनाकोट के झौलखेत मैदान में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर दो बजे वह वापस बरेली एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगे। डीएम डॉ. आशीष चौहान रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


28 नवंबर को हरिद्वार आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 28 नवंबर को प्रथम दीक्षांत समारोह होना है। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विद्यार्थियों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत समेत कई विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। जिला पुलिस-प्रशासन भी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed