फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Dearness Allowance to 2.5 lakh employees and pensioners increased from 46 to 50 percent

Uttarakhand: चुनाव से पहले ढाई लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को DA की सौगात, 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत हुआ

Thu, 14 Mar 2024 09:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Mar 2024 09:44 PM IST
सार

Uttarakhand News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सचिवालय संघ और अन्य कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चार फीसदी डीए जारी करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News Dearness Allowance to 2.5 lakh employees and pensioners increased from 46 to 50 percent
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

लोकसभा चुनाव का एलान होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों, पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को महंगाई भत्ता (डीए) की सौगात दी है। महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इस तरह महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में देर शाम आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सचिवालय संघ और अन्य कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चार फीसदी डीए जारी करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारी संगठनों को आज ही डीए का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। डीए का आदेश जारी होने के बाद कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: प्रदेश के सभी शहरों से पुराने विक्रम और सिटी बसें हटेंगी, जानें कैबिनेट के अन्य फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सातवां वेतनमान ले रहे राज्य कर्मचारियों के अलावा सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों, यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को मिलेगा। डीए बढ़ोतरी का भुगतान उन्हें एक जनवरी से 2024 से 29 फरवरी तक अवशेष एरियर के रूप में दिया जाएगा। एक मार्च 2024 से महंगाई भत्ते का भुगतान नियमित रूप से वेतन के साथ किया जाएगा।

अंशदायी पेंशन योजना वाले कर्मचारियों के पेंशन अंशदान व उतनी ही धनराशि सरकार के अंश के साथ नई पेंशन योजना से संबंधित खाते में जमा होगी। शेष धनराशि का नकद भुगतान होगा। महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का लाभ राज्य के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को मिलेगा।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों व सार्वजनिक उप्करमों के लिए कर्मचारियों के लिए अलग से आदेश जारी होगा। वित्त विभाग ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत राज्य सरकार के सिविल और पारिवारिक पेंशनरों को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत महंगाई राहत देने का निर्णय लिया है। सरकारी पेंशनरों के समान पेंशन या पारिवारिक पेंशन ले रहे विद्यालयी शिक्षा, प्राविधिक शिक्ष विभाग के अधीन राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के ऐसे शैक्षिक व शिक्षणेत्तर पेंशनरों को भी बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed