फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Dearness allowance of 45 thousand employees of corporations and bodies increased

अच्छी खबर: उत्तराखंड में निगमों-निकायों के 45 हजार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

Fri, 29 Jul 2022 10:55 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Jul 2022 10:55 AM IST
सार

सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। सभी कर्मचारियों को एक जनवरी 2022 से तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Dearness allowance of 45 thousand employees of corporations and bodies increased
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istoc

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने निगम और निकायों के प्रदेश के 45 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गए। पिछले दिनों राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिली थी, लेकिन निगमों-निकायों में महंगाई भत्ते का मामला उनके बोर्ड के फैसले पर निर्भर किया गया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। सभी कर्मचारियों को एक जनवरी 2022 से तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। पांचवें वेतनमान, छठें वेतनमान और सातवें वेतनमान आहरित करने वाले कर्मचारियों के लिए शासन ने अलग-अलग आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसांई, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार सहित कई संगठन पदाधिकारियों ने इसके लिए सरकार का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के पेंशनरों को पुनरीक्षित महंगाई भत्ता

सरकार ने जल निगम के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को पुनरीक्षित महंगाई भत्ता मिलेगा। सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किए। इसके तहत इन सभी को भी 31 के बजाए 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एक जनवरी 2022 से दिया जाएगा। साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि निगम की ओर से यह पुनरीक्षित महंगाई भत्ता निगम बोर्ड बैठक में पास कराने के बाद देय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed