{"_id":"66b3b02bba2e0bb673004dc7","slug":"uttarakhand-news-customs-office-will-soon-open-at-dehradun-airport-for-international-air-services-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Airport: अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं के लिए एयरपोर्ट पर जल्द खुलेगा कस्टम कार्यालय, कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Airport: अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं के लिए एयरपोर्ट पर जल्द खुलेगा कस्टम कार्यालय, कवायद शुरू
Wed, 07 Aug 2024 11:06 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:06 PM IST
सार
पहली बार उत्तराखंड से नेपाल के काठमांडू, सिंगापुर, दुबई, कोलंबो, मलेशिया, बैंकॉक के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की कवायद चल रही हैं।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए जल्द ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कस्टम कार्यालय खोला जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ावा देने के लिए कस्टम कार्यालय के संचालन पर होने वाला खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
पहली बार उत्तराखंड से नेपाल के काठमांडू, सिंगापुर, दुबई, कोलंबो, मलेशिया, बैंकॉक के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की कवायद चल रही हैं। लेकिन अभी तक जौलीग्रांट व पंतनगर एयरपोर्ट पर कस्टम कार्यालय नहीं है। जबकि अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने के लिए कस्टम कार्यालय होना जरूरी है।
विज्ञापन
जिससे प्रदेश सरकार अपने खर्च पर कस्टम कार्यालय खोलेगा। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का संचालन शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से लगातार मामला उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
Kedarnath Heli Seva: मौसम बना बाधा...यात्रियों को धाम पहुंचने के लिए नहीं उड़ सका हेलीकाॅप्टर
Trending Videos
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी. रविशंकर ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शीघ्र ही कस्टम कार्यालय खोला जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। शुरुआत में कार्यालय चलाने पर आने वाला खर्च प्रदेश सरकार देगी। पांच देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने के लिए ऑपरेटरों के साथ पहले दौर की बैठक हो चुकी है।