फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra helicopter Service Not Start from today Due to Bad Weather

Kedarnath Heli Seva: मौसम बना बाधा...यात्रियों को धाम पहुंचने के लिए नहीं उड़ सका हेलीकाॅप्टर

Wed, 07 Aug 2024 07:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Aug 2024 07:58 PM IST
सार

आपदा के बाद आज से केदारनाथ यात्रा का हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोबारा संचालन होना था। सुबह से ही केदारघाटी सहित केदारनाथ में बारिश व घना कोहरा होने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। 

विज्ञापन
Kedarnath Yatra helicopter Service Not Start from today Due to Bad Weather
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में सुबह से बारिश और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण धाम के लिए आज बुधवार से हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू नहीं हो पाई।गुप्तकाशी और शेरसी से ट्रांस भारत व हिमालयन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर ने धाम के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन पूरे दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज से केदारनाथ यात्रा का हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोबारा संचालन होना था। सुबह से ही केदारघाटी सहित केदारनाथ में बारिश व घना कोहरा होने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। 
विज्ञापन


Kedarnath: मंदाकिनी नदी का तीखा ढलान और तेज बहाव, केदारनाथ क्षेत्र में भू-कटाव का बन रहा सबसे बड़ा कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की एक भी शटल नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को मौसम ठीक होने पर हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जाएगी। बताया कि हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्रियों की पर्याप्त बुकिंग मिली हैं। वहीं सीएम के निर्देश पर यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed