फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Construction will be removed from 70 meter radius of Badrinath temple

बदरीनाथ मंदिर के 70 मीटर दायरे से हटेंगे निर्माण, आस्था पथ और मंदिर परिसर के कायाकल्प पर फोकस 

Mon, 30 Nov 2020 02:26 AM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Nov 2020 02:26 AM IST
सार

  • धाम के मास्टर प्लान को धरातल पर उतारने की कवायद तेज
  • आस्था पथ और मंदिर परिसर के कायाकल्प पर होगा मुख्य फोकस 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Construction will be removed from 70 meter radius of Badrinath temple
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा संपन्न होने  के बाद अब बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम परिसर के करीब 70 मीटर हिस्से से निर्माण हटाने की योजना है। धाम में मंदिर परिसर और आस्था पथ को मुख्य रूप से आकर्षक बनाया जाएगा। केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। 

विज्ञापन


19 अक्तूबर को चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद से ही शासन-प्रशासन बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। बदरीनाथ धाम में कई चरणों में कार्य संचालित होंगे। प्रथम चरण में आस्था पथ का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। यह शेषनेत्र झील से धाम परिसर तक होगा। बदरीनाथ धाम में करीब 400 होटल व धर्मशालाएं हैं।
विज्ञापन



मास्टर प्लान के तहत कई निजी निर्माण कार्यों को भी हटाया जाना है। चमोली जिला प्रशासन इन दिनों मास्टर प्लान के दायरे में आ रहे निर्माण कार्यों के चिह्नीकरण में लगा हुआ है। आस्था पथ के निर्माण में माणा रोड को नुकसान हो सकता है। प्रशासन रोड के विकल्प को भी तलाश रहा है। बदरीनाथ धाम के दर्शनों को जाने वाले और आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अलग-अलग आस्था पथ का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से शुरू हो सकता है कार्य 

बदरीनाथ धाम में अगले साल से मास्टर प्लान पर कार्य शुरू हो सकता है। मार्च में बर्फ पिघलने के बाद अप्रैल माह से संभवत: बदरीनाथ में कार्य शुरू हो जाएंगे। 

बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान को केदारनाथ की तर्ज पर विकसित किया जाना है। प्लान को अंतिम रूप देने की शासन स्तर पर कवायद चल रही है। आस्था पथ और बदरीनाथ धाम परिसर को संवारने पर मुख्य फोकस रहेगा। कोशिश रहेगी कि निजी भवनों को कम से कम नुकसान पहुंचे।
हंसादत्त पांडे, प्रभारी जिलाधिकारी, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed