फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Congress made Deepika Pandey Singh as co-in-charge in State Before assembly elections

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दीपिका पांडेय सिंह को बनाया सह प्रभारी

Thu, 03 Jun 2021 06:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Jun 2021 06:24 PM IST
सार

कांग्रेस आलाकमान ने दीपिका पांडेय सिंह को उत्तराखंड का नया सह प्रभारी बनाया है। गुरुवार को इसके आदेश जारी हुए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress made Deepika Pandey Singh as co-in-charge in State Before assembly elections
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर झारखंड की विधायक दीपिका पांडे सिंह को उत्तराखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि दीपिका पांडे सह प्रभारी राजेश धर्माणी के साथ और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ उत्तराखंड कांग्रेस को मजबूत करने में अपना योगदान देंगी। राजेश धर्माणी सह प्रभारी यथावत बने रहेंगे।

विज्ञापन


दीपिका पांडे इससे पहले अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की महासचिव रह चुकी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने दीपिका पांडे को प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल हुई 35 महिलाएं 

हरिद्वार के कृष्णानगर स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर 35 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मेयर ने महिलाओं को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार से महिलाएं नाराज हैं।

कमरतोड़ महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। कोरोनाकाल में गरीबों की हालत बेहद खराब है। सरकार ने ओर से किसी तरह की राहत नहीं दी है। मेयर प्रतिनिधि नीतू बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस में ही महिलाओं का सम्मान है।

ललिता तनेजा ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा के कार्यों से प्रभावित होकर संगठन में शामिल हो रही हैं। विरवती, लीला देवी, सतलेश, सितमवती, मुन्नी देवी, शिवानी, भगवान दई, फुलवती, रिंकी, सोनी, प्रभावती, सविता, मुनेश, रानी, रुक्मणि, सरसों, तारों, नीलम, सुदेश, रघविरी, द्रोपती, रेशमा, कुंता, अमरो, शिमला, सुशीला, ममता, आरती, राधा, वंदना आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

कांग्रेसी नेत्री वंदना भाजपा में शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्नानगर स्थित कैंप कार्यालय में कांग्रेसी नेत्री वंदना गुप्ता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वंदना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस दिखावे की राजनीति करती है। इस दौरान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष भोला दत्त शर्मा, सचिन बेनिवाल, शुभम मंदोला, मोनिका सैनी, विष्णु अरोड़ा, योगी गौड़, मीनू गुप्ता, पार्थ दुबे, लाला राजपूत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed