{"_id":"6308f3884c148e76544c5447","slug":"uttarakhand-news-congress-leader-harish-rawat-targets-ghulam-nabi-azad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghulam Nabi Azad: पूर्व सीएम हरीश रावत ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस को धोखा देकर अपने निर्णय पर पछताएंगे नबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghulam Nabi Azad: पूर्व सीएम हरीश रावत ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस को धोखा देकर अपने निर्णय पर पछताएंगे नबी
Fri, 26 Aug 2022 09:59 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:59 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि गुलाम नबी आजाद की मंशा उस वक्त ही साफ हो गई थी, जब उन्होंने कुछ साथियों के साथ पहला पत्र लिखा था।
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआईसीसी कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुलाम नबी आजाद को धोखेबाज करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत पहले ही पार्टी को धोखा देने का मन बना चुके थे। पार्टी ने उन्हें शीर्ष पर पहुंचाया, लेकिन उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। उन्हें आखिर में अपने निर्णय पर पछताना पड़ेगा। वह भाजपा की बी टीम बनकर रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पिछले दो-तीन महीनों में पूरी शक्ति के साथ पार्टी को संघर्ष के लिए तैयार कर दिया है। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हुंकार रैली और भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी। गुलाम नबी आजाद के त्यागपत्र का कार्यकर्ताओं व कांग्रेस के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह कांग्रेस पार्टी व गांधी- नेहरू परिवार ही था, जिसने उन्हें देश के नेतृत्व की शीर्ष पंक्ति तक पहुंचाया।