फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Complaint on CM helpline; degree not yet received CM orders action

Uttarakhand: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत; फिर भी नहीं मिली डिग्री, मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

Fri, 03 Oct 2025 08:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Oct 2025 08:16 PM IST
सार

श्रीदेव सुमन विवि टिहरी की छात्रा साक्षी ने विवि के स्तर से डिग्री न देने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। प्रकरण जब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर सख्त नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Complaint on CM helpline; degree not yet received CM orders action
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद श्रीदेव सुमन विवि ने छात्रा को डिग्री नहीं दी तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाराज हो गए। उन्होंने सचिव आईटी और सचिव उच्च शिक्षा को मामले की एक सप्ताह में जांच करने व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। श्रीदेव सुमन विवि टिहरी की छात्रा साक्षी ने विवि के स्तर से डिग्री न देने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। प्रकरण जब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर सख्त नाराजगी जताई। सचिव आईटी और सचिव उच्च शिक्षा एक सप्ताह में इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी को एक सप्ताह के अंदर डिग्री उपलब्ध कराई जाए। छात्र-छात्राओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाए।
विज्ञापन


सीएम धामी ने निर्देश दिए कि सेवा के अधिकार के तहत दी जाने वाली सेवाओं को कार्यालयों के डिस्प्ले बोर्ड पर दर्ज किया जाए। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण तेजी से किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें कि वे किस निर्धारित दिन समस्याओं के समाधान के लिए बैठेंगे। निदेशक आईटीडीए गौरव कुमार ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों और विभागों की ओर से समाधान के लिए की गई कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में बताया गया कि उत्तराखंड पेयजल, गृह विभाग, ऊर्जा से संबंधित लोगों की अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए समय सीमा तय, 31 अक्तूबर तक पैचवर्क पूरा करने के निर्देश

आपदा प्रभावितों की शिकायतों का प्राथमिकता पर किया जाए निपटारा
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शिकायतकर्ताओं से बात कर उनकी समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह, सचिवगणों को माह में दो बार और मुख्य सचिव को प्रत्येक माह में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि तीन माह से अधिक लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारियों को जनता मिलन कार्यक्रमों का आयोजन नियमित तौर पर करना होगा। आपदा से क्षतिग्रस्त लाइनों, सुरक्षा दीवारों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के साथ ही रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। प्रत्येक माह की पांच तारीख तक सभी विभागों को हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed