फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Yogi madechools where he studied well-equipped will inspect on Saturday

Uttarakhand: योगी जिन विद्यालयों में पढ़े उन्हें बनवाया साधन संपन्न, शनिवार को करेंगे चार स्कूलों का निरीक्षण

Fri, 07 Feb 2025 11:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Feb 2025 11:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Yogi madechools where he studied well-equipped will inspect on Saturday
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी आदित्यनाथ ने बचपन में जिन साधन विहीन विद्यालयों में पढ़ाई की। मुख्यमंत्री बनते ही उन विद्यालयों को साधन संपन्न बनवाया। शनिवार को योगी क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर भी शामिल है। इस विद्यालय में उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ा था। सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी में पहुंचेंगे। इन चारों विद्यालयों को सीएम योगी की पहल पर सीएसआर फंड से नवीनीकरण कार्य के साथ ही फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


सीएम योगी इन विद्यालयों में नवीनीकरण कार्यों का जायजा भी लेंगे। वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में छात्र संख्या 16 है। प्राथमिक विद्यालय ठांगर में 22, जूनियर हाईस्कूल कांडी में 32, जूनियर हाईस्कूल ठांगर में 30 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए इन सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है। सीएम योगी के दौरे को लेकर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के साथ ही ग्रामीणों में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ की कक्षा एक से पांच तक की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय ठांगर में हुई है। जबकि जूनियर हाई स्कूल ठांगर से कक्षा छह की पढ़ाई की। उसके बाद कक्षा सात से नौ तक जनता इंटर काॅलेज चमकोटखाल में पढ़े। कक्षा 10 की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज गजा टिहरी में की। कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में की। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई के लिए कोटद्वार चले गए।
 

PHOTOS: भतीजी की शादी में आशीर्वाद देने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी और राज्यपाल भी हुए शामिल

अब ये सुविधाएं उपलब्ध हैं स्कूलों में
सीएसआर फंड से राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर व उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर में कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है। इन लैब में 10-10 कंप्यूटर हैं। इसके अलावा वर्चुअल क्लास के लिए अलग से लैब उपलब्ध है। दोनों विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। दोनों विद्यालयों में चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा विद्यालयों में सफाईकर्मी तैनात हैं। विद्यालयों के अत्याधुनिक सुविधायुक्त होने पर बच्चों को पूरा लाभ मिल रहा है।

इन विद्यालयों का भी कराया सौंदर्यीकरण
यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने जनता इंटर कॉलेज चमकोटखाल एवं जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में भवन निर्माण के लिए वित्त उपलब्ध करवाया था। इन दोनों विद्यालयों में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। जल्द भवन बनकर तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed