फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: CM pushkar singh dhami told about Conversion law

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- प्रदेश में बहुत जगहों पर हो रहा था धर्मांतरण, इसलिए बनाया सख्त कानून

Thu, 01 Dec 2022 09:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Dec 2022 09:59 PM IST
सार

धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने के लिए विधेयक पारित कराया गया। इसमें जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों को 10 साल तक कठोर कारावास का प्रावधान किया गया है। धामी के इस कदम की साधु संत समाज ने सराहना की है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: CM pushkar singh dhami told about Conversion law
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा से पारित उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में बहुत तरह से कई जगहों पर धर्मांतरण हो रहा था। यह भविष्य के लिए एक गंभीर विषय बनता जा रहा था। 

विज्ञापन


धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने के लिए विधेयक पारित कराया गया। इसमें जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों को 10 साल तक कठोर कारावास का प्रावधान किया गया है। धामी के इस कदम की साधु संत समाज ने सराहना की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा सत्र: महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण और धर्मांतरण पर रोक विधेयक पास, पढ़ें क्या होंगे प्रावधान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ट्वीटर पर भी धर्मरक्षक धामी खूब ट्रेंड हुआ। साधु-संतों की मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। इस क्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धामी सरकार के इस निर्णय से पूरे देश का संत समाज आनंदित और आह्लादित है। वासुदेवानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह देश एवं समाज के लिए बेहद हितकारक है। स्वामी परमात्मानंद ने कहा कि जो लोग बल से या कपट से धर्मांतरण कराते हैं वह सबसे बड़े पापी हैं।


उत्तराखंड सरकार ने यह विधेयक पास करके नया उदाहरण दिया है। इसके लिए धामी को साधुवाद। साध्वी प्राची ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में सीएम धामी ने यह बहुत सुंदर निर्णय लिया है। उत्तराखंड सरकार की यह बहुत अच्छी पहल है। बालकानंद महाराज ने कहा कि सीएम समाज हित में इसी प्रकार से कार्य करते रहें। योगाचार्य बिपिन जोशी ने कहा कि धर्मांतरण पर बना कानून जरूरी और ऐतिहासिक है।

स्वामी रविन्द्रपुरी ने कहा कि इस कार्य के लिए पीएम मोदी और सीएम धामी को साधुवाद। यह ऐतिहासिक कदम है। अन्य राज्यों को भी ऐसा कानून बनाना चाहिए। राज राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी कदम की सराहना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed