फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh Dhami announced provision of compensation for death due to wasp bite soon

Uttarakhand: सीएम धामी का एलान, जल्द होगा ततैयों के काटने से मौत पर मुआवजे का प्रावधान, इस साल गई छह की जान

Sun, 13 Nov 2022 09:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Nov 2022 09:58 PM IST
सार

प्रदेश में इस साल अब तक ततैयों के हमलों में छह लोगों की जान गई। इनमें से तीन पिथौरागढ़ के थे। इसके अलावा चंपावत, टिहरी, बागेश्वर में एक-एक की जान गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh Dhami announced provision of compensation for death due to wasp bite soon
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में ततैयों के काटने से मौत की घटनाएं बढ़ीं हैं। ऐसे मामलों में जल्द ही मुआवजे का प्रावधान किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। तेंदुए, भालू, सुअर, बंदरों के आतंक से परेशान पहाड़ के लोग अब ततैयों के हमले से परेशान हैं। अभी जंगली जानवरों के हमले में वन विभाग मुआवजा देता है लेकिन ततैयों के कारण होने वाली मौतों में मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन


बागेश्वर में दर्दनाक घटना: आंगन में खेल रहे दो सगे भाईयों को जहरीली चींटियों ने काटा, तीन साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन


प्रदेश में इस साल अब तक ततैयों के हमलों में छह लोगों की जान गई। इनमें से तीन पिथौरागढ़ के थे। इसके अलावा चंपावत, टिहरी, बागेश्वर में एक-एक की जान गई। इसके अलावा छह से अधिक लोगों को ततैयों के हमले के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की नियुक्ति के हो रहे प्रयास

जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चिकित्सकों की नियुक्ति के प्रयास हो रहे हैं। लोगों को अच्छा उपचार मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है।


ग्रामीणों में भय का माहौल

पिथौरागढ़। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने कहा कि ततैयों के हमले की घटनाओं से पूरे ग्रामीण अंचल में डर और भय का माहौल है। उन्होंने सीएम को मांगपत्र सौंपकर ततैयों के हमलों में घायल होने या मौत होने पर मुआवजा दिलाने का अनुरोध भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed