फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : cm inspection rishikesh railway station

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, कहा - विकास में मील का पत्थर साबित होगा

Thu, 23 Jul 2020 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 23 Jul 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  cm inspection rishikesh railway station
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज ऋषिकेश रेलवे स्टेशन और एसटीपी डलवाला का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम योग नगरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण करने के बाद परियोजना के निदेशक हिमांशु बडोनी व प्रोजेक्ट मैनेजर ओमप्रकाश मालगुड़ी से चर्चा की। उन्होंने निर्धारित समय में परियोजना के प्रथम रेलवे स्टेशन के निर्माण पर अधिकारियों को शाबाशी दी। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग ऋषिकेश रेलवे परियोजना का प्रथम रेलवे स्टेशन विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना एक बड़ी उपलब्धि बनने जा रही है। प्रधानमंत्री स्वयं इस योजना का लोकार्पण करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों से लंबी दूरी की रेल सेवाएं यहां पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन परिसर में सागवान का पौधा भी रोपा। 

विज्ञापन
केंद्र सरकार चारधाम क्षेत्र को रेल परियोजना से जोड़ने का इंतजाम कर रही है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम क्षेत्र को रेल से जोड़ने के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम तेजी से शुरू हो गया है। एक रेलवे स्टेशन और सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है। पांच सुरंगों के निर्माण कार्य जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए उत्तरकाशी तक रेल पहुंचाने की परियोजना पर भी गंभीरता से प्रयास शुरू हो गए हैं। डोईवाला से उत्तरकाशी व बड़कोट तक रेल परियोजना का सर्वे पूरा हो गया है। 


डोईवाला उत्तरकाशी बड़कोट रेलवे लाइन 122 किमी लंबी होगी, जिस पर 24 हजार करोड़ की लागत का अनुमान है। रेलवे विकास निगम लि. के अधिकारियों ने परियोजना का प्रस्तुतिकरण दिया। बताया कि मार्च 2018 में रेल परियोजना का सर्वे शुरू हुआ था। सर्वे पूरा हो चुका है। रेल परियोजना के तहत 10 स्टेशन बनेंगे। 24 टनल और 19 पुलों का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed