फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Dhami Orders to detailed investigation of appointments in Ghurdauri Engineering College

Uttarakhand: घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में नियुक्तियों की विस्तृत जांच होगी, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Tue, 22 Apr 2025 10:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Apr 2025 10:01 PM IST
सार

सीएम धामी ने नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान के संचालन के लिए पिथौरागढ़ के मड़धूरा में बने भवन में कक्षाओं का संचालन न होने पर भी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Dhami Orders to detailed investigation of appointments in Ghurdauri Engineering College
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के घुड़दौड़ी स्थित जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में नियुक्तियों, पदोन्नति और अन्य मामलों में गड़बड़ी की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने नए सिरे से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने को कहा।

विज्ञापन


सीएम धामी मंगलवार को राज्य सचिवालय में इंजीनियरिंग संस्थानों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान के संचालन के लिए पिथौरागढ़ के मड़धूरा में बने भवन में कक्षाओं का संचालन न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि इसकी पूरी जांच की जाए कि इंजीनियरिंग संस्थान के लिए जगह का चयन किसने किया था। यह जगह उपयुक्त थी या नहीं। अगर उपयुक्त नहीं थी तो इस स्थान पर इंजीनियरिंग संस्थान क्यों बनाया गया?
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि भवन पर लगभग 15 करोड़ खर्च होने के बाद भी यहां कक्षाओं का संचालन क्यों नहीं हो रहा है? बैठक में बताया गया कि अभी इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन जीआईसी के भवन से हो रहा है। बैठक में तकनीकि शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव डॉ.रंजीत सिन्हा, कुलपति माधो सिंह भंडारी तकनीकि विश्वविद्यालय, प्रो. ओंकार सिंह, अपर सचिव स्वाति भदोरिया एवं इंजीनियरिंग संस्थानों के निदेशक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर मजार विवाद: हाईकोर्ट ने 24 घंटे में मांगा जवाब, वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक; प्रशासन को दिए निर्देश

तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती हो
सीएम ने कहा कि इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए योग्य फैकल्टी, अवस्थापना, आधुनिक लैब और अन्य सुविधाएं जुटाएं। युवाओं को उद्योग जगत की मांग के अनुसार दक्ष बनाएं। राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए बेहतर सड़क कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित करें। तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती की जाए।

भर्ती प्रक्रिया और छात्रों के कम पंजीकरण पर नाराजगी जताई
मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया के लिए बनाई गई व्यवस्था के अनुसार भर्तियां न होने पर नाराजगी व्यक्त की। वह छात्र पंजीकरण की कमी से नाराज थे। कहा कि बच्चों को कैंपस से ही प्लेसमेंट के लिए भी अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed