फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Chief Minister Trivendra singh rawat will Do expand state cabinet soon

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री जल्द करेंगे प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्री बनेंगे, विभागों में भी होगा फेरबदल

Tue, 23 Feb 2021 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Chief Minister Trivendra singh rawat will Do expand state cabinet soon
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

केंद्रीय नेतृत्व से उत्तराखंड में मंत्रिमंडल के विस्तार को हरी झंडी मिल गई है। केंद्रीय नेताओं की सहमति के बाद अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कभी भी कैबिनेट में खाली सीटों को भर सकते हैं। कैबिनेट विस्तार की कवायद में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी संभव है। दिल्ली से देहरादून लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट विस्तार की संभावना से इनकार नहीं किया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार प्रस्तावित है। मंत्रिमंडल गठन के समय से ही मंत्रियों के दो पद खाली चल रहे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद मंत्रियों के खाली पदों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री के विवेक पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट विस्तार की संभावना के संकेत दिए थे, लेकिन कैबिनेट विस्तार से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा करने की बात कही थी। सोमवार को मुख्यमंत्री शाह से और मंगलवार को प्रधानमंत्री से भेंट की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री को शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिल गई है। अगले महीने तक मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नए मंत्री बनेंगे, विभागों में होगा फेरबदल

त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे शामिल होंगे। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी होगा। तीन नए चेहरों को शामिल करने में वरिष्ठता, क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा। 

मुख्यमंत्री अपने विभागों की जिम्मेदारी बांटेंगे
चुनावी साल में मुख्यमंत्री अपने विभागों की जिम्मेदारी को मंत्रियों में बांटेंगे। उनके पास वर्तमान कई विभागों की जिम्मेदारी है। चुनावी साल में उन्हें पूरे प्रदेश के दौरे करने हैं। इसलिए वह अपने विभागों का बंटवारा मंत्रियों के मध्य कर देंगे।

प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में हिमनद व जल संसाधन केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा से हुई जनधन की हानि और उसके बाद चले बचाव अभियान की जानकारी दी। उन्होंने आपदा में तत्काल सहायता के लिए प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।

मंगलवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। कहा कि आपदा प्रभावित 13 गांवों में जल व विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। तीन गांवों में आवागमन के लिए ट्राली संचालित कर दी गई है। समुचित मात्रा में राशन प्रदान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed