{"_id":"5f843dd2b3e24b51d4292c09","slug":"uttarakhand-news-chief-minister-trivendra-arrives-in-chilla-with-family-feeds-bananas-bread-to-elephants","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकून के लिए परिवार सहित चीला पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, हाथियों को केले, रोटी खिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकून के लिए परिवार सहित चीला पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, हाथियों को केले, रोटी खिलाई
Mon, 12 Oct 2020 05:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 12 Oct 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : पीटीआई (file photo)
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ पल सुकून के लिए परिवार सहित निजी यात्रा में प्रकृति के बीच चीला पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर हाथियों को रोटी व केले भी खिलाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शनिवार को चीला स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने प्रकृति का खूब आनंद लिया। रविवार सुबह वो परिवार सहित गजराज के दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने चीला रेंज अंतर्गत कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
चीला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया कि निरीक्षण के बाद वो रेंज अंतर्गत हो रहे कार्यों से संतुष्ट नजर आए। निदेशक डीके सिंह ने बताया कि 15 नवंबर से पार्क में पर्यटन गतिविधियों शुरू होनी हैं, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर सीएम की ओर से जानकारी ली गई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उन्होंने पर्यटकों को लेकर क्या तैयारियां की जा रही है, उसकी भी जानकारी ली।
विज्ञापन
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी पहुंची चीला रेंज
राजाजी की चीला रेंज में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निजी दौरे के बाद प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी चीला रेंज के गेस्ट हाउस पहुंचकर दोपहर का भोजन किया। इसके कुछ देर बाद वहां से प्रस्थान किया। हालांकि राज्यपाल ने रेंज का भ्रमण नहीं किया।