फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Chief Minister Pushkar singh Dhami will raise issue of assets in front of CM Yogi Adityanath

सीएम योगी और धामी की मुलाकात: 21 साल बाद उत्तराखंड और यूपी में परिसंपत्तियों का विवाद सुलझा, ये हुए प्रमुख फैसले

Thu, 18 Nov 2021 08:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Nov 2021 08:48 PM IST
सार

लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर गए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को शिष्टाचार भेंट की। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Chief Minister Pushkar singh Dhami will raise issue of assets in front of CM Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य पुनर्गठन आयोग के तहत उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के बीच पिछले 21 सालों से चल रहा परिसंपत्तियों का विवाद सुलझ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक सभी मामलों का समाधान हो गया है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में लखनऊ में हुई दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों की बैठक में परिसंपत्तियों के लंबित मसलों पर सिलसिलेवार चर्चा हुई।

विज्ञापन


इस दौरान कई विवादों के समाधान निकले और कुछ पर सहमति बनी। तय हुआ कि अदालतों में चल रहे वादों को दोनों राज्य वापस लेंगे और अपने मसलों को आपसी बातचीत से निपटाएंगे। कुछ प्रकरणों पर अगले 15 दिन में दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक होगी। संयुक्त सर्वे से मामलों के हल निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


लखनऊ में बोले सीएम धामी: उत्तराखंड के विकास में सहयोगी बनकर जन्मभूमि से जुड़ें प्रवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लंबित भुगतान का 205 करोड़ रुपये देगा। बनबसा और किच्छा में आपदा से क्षतिग्रस्त हो गए जलाशयों का उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग पुनर्निर्माण कराएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी, उत्तराखंड से सचिव रंजीत सिन्हा, प्रमुख अभियंता सिंचाई मुकेश मोहन एवं उत्तर प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये हुए प्रमुख फैसले

- हरिद्वार में अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण दिसंबर में होगा।
- उसी समय पर्यटक आवास गृह उत्तराखंड को हस्तांतरित किया जाएगा।
- किच्छा में यूपी सिंचाई विभाग की बस स्टैंड की भूमि 15 दिन में उत्तराखंड मिलेगी।
- वन विभाग के अवशेष 90 करोड़ का भुगतान यूपी सरकार उत्तराखंड को तत्काल करेगी। 
- जिला ऊधमसिंह नगर में धौरा, बैगुल, नानक सागर जलाशय में पर्यटन एवं वाटर स्पोर्ट्स की अनुमति।
- हरिद्वार में ऊपरी गंग नहर में भी जल क्रीड़ाएं हो सकेंगी।

1700 आवास, 5700 हेक्टेयर भूमि पर सहमति बनी
सिंचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि और 1700 आवासों में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के उपयोग के लिए आवश्यक भूमि व भवन का आकलन करने के लिए संयुक्त सर्वे होगा। संयुक्त सर्वे कर इसका शीघ्र चिह्नीकरण किया जाएगा।

बनबसा व किच्छा बैराज की मरम्मत यूपी कराएगा
आपदा से जीर्ण शीर्ण हुए भारत नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा बैराज तथा किच्छा बैराज का निर्माण उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग कराएगा। 

उत्तराखंड रोडवेज को मिलेंगे 205 करोड़
उत्तराखंड परिवहन निगम को यूपी परिवहन निगम 205 करोड़ का भुगतान करेगा।

आवास विकास परिषद की परिसंपत्तियां बराबर बंटेगी
उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद् की परिसंपतियों के निपटारे से होने वाली आय एवं देनदारियों का दोनों राज्यों को 50-50 प्रतिशत के अनुपात में बंटवारा होगा।

मैं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज्य की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। 21 साल से जो मामले लंबित पड़े थे, सभी पर सहमति बन गई है, सभी मामले जल्द हल हो जाएंगे। दोनों राज्य का आपस में बड़े और छोटे भाई का संबंध है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed