फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: chief minister pushkar singh dhami inspected kedarnath dham reconstruction works from drone

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन से किया केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Wed, 04 Aug 2021 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Aug 2021 11:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बता दें कि केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

विज्ञापन
uttarakhand news: chief minister pushkar singh dhami inspected kedarnath dham reconstruction works from drone
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम खराब होने के चलते कई बार केदारनाथ धाम का दौरा रद्द होने के बाद अब बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन से धाम का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बता दें कि केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री ने देहरादून से ही ड्रोन लाइव वीडियो के माध्यम से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्यों में  तेजी लाने के लिए मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी  के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के अनुरूप केदारनाथ को भव्य बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल एवं मंदाकिनी नदी पर बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन माह में केदारनाथ में कार्य करने के लिए अच्छा समय है, इस दौरान तेजी से कार्य किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय चरण के कामों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ में चल रहे द्वितीय चरण के जो कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, उनमें भी तेजी लाई जाए। सरस्वती नदी पर घाट एवं आस्था पथ के निर्माण के कार्य जल्द पूर्ण किए जाएं। 

इस दौरान जानकारी दी गई की केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों के तहत प्रथम चरण के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। शंकराचार्य सामधि एवं ब्रिज का कार्य भी जल्द पूर्ण हो जाएगा। द्वितीय चरण के कार्यों में 116 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति हो चुकी है। 08 कार्यों पर कार्य शुरू हो गया है। द्वितीय चरण में संगम घाट का नव निर्माण, आस्था पथ में रेन शेटलर, वॉटर एटीएम, कमांड-कंट्रोल रूम, हॉस्पिटल बिल्डिंग एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं। 

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस. संधु, अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत एवं वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed