फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : chief minister canceled proposal of private school grant cancellation

उत्तराखंड : अशासकीय स्कूलों का अनुदान फिलहाल नहीं होगा बंद, मुख्यमंत्री ने निरस्त किया प्रस्ताव

Thu, 17 Dec 2020 09:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Dec 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : chief minister canceled proposal of private school grant cancellation
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

प्रदेेश में चल रहे अशासकीय स्कूलों को सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि बंद नहीं होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अशासकीय स्कूलों के अनुदान को खत्म करने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के 65 अशासकीय स्कूलों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार शासन की ओर से अनुदान खत्म करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से इस पर सहमति नहीं दी गई। बता दें कि प्रदेश में अशासकीय स्कूलों के अनुदान को खत्म किए जाने के मामले को लेकर इन स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों में काफी रोष था।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जिन स्कूलों को एक बार अनुदान दे दिया गया है, उसे किसी भी स्थिति में समाप्त नहीं किया जा सकता। यदि सरकार की ओर से किसी स्कूलों के अनुदान के साथ कोई छेड़छाड़ की गई तो इसके विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार किया 65 स्कूलों के अनुदान समाप्त किए जाने के लिए प्रस्ताव

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि शासन की ओर से 65 स्कूलों के अनुदान को समाप्त किए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसकी फाइल मुख्यमंत्री को भेजी गई थी, उन्होंने कहा कि यह वह स्कूल हैं, जिन्हें अनुदान देने के लिए मानकों में छूट दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की सहमति न मिलने से इन स्कूलों को अनुदान पूर्व की तरह मिलता रहेगा।

अनुदान की समीक्षा की प्रक्रिया रहेगी जारी

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि शासन की ओर से हाल ही में अशासकीय स्कूलों की समीक्षा के लिए जो आदेश जारी किया गया है, उसके अनुसार इन स्कूलों की समीक्षा की प्रक्रिया जारी रहेगी।

शासनादेश निरस्त करने पर आभार जताया

माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन उत्तराखंड ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के अनुदान समाप्त करने के शासनादेश को निरस्त करने पर विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री आदि जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस पवार व प्रांतीय महामंत्री संजय कुमार गर्ग ने कहा कि प्रदेश के प्रधानाचार्य, शिक्षक और हजारों शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए यह दूरदर्शी व सकारात्मक निर्णय लिया गया है। आभार जताने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीडी सेमवाल, महामंत्री दिनेश गैरोला, शिवप्रसाद भट्ट, पुष्कर बहुगुणा, आसाराम डोभाल, चौधरी लोकेश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed