फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Chemical Caught fire inside tunnel Rishikesh Karnprayag rail line sdrf rescue 44 Labour

Uttarakhand: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग के अंदर केमिकल में लगी आग, मजदूरों में मची अफरा-तफरी

Sun, 05 Nov 2023 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Nov 2023 09:48 PM IST
सार

नगरासू स्थित निर्माणाधीन टी-15 सुरंग के किलोमीटर एक के शुरुआती हिस्से में कुछ रसायनिक पदार्थ रखा था, जिसमें अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Chemical Caught fire inside tunnel Rishikesh Karnprayag rail line sdrf rescue 44 Labour
सुरंग के अंदर केमिकल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में आग लग गई। इस दौरान सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के जवानों ने आग को बुझाया और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


हादसा रविवार रात करीब 7:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि नगरासू स्थित निर्माणाधीन टी-15 सुरंग के किलोमीटर एक के शुरुआती हिस्से में कुछ रसायनिक पदार्थ रखा था, जिसमें अचानक आग लग गई। वहां मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से बढ़ती गईं, जिस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


Kedarnath: माथे पर चंदन का टीका लगा बाबा केदार के ध्यान में लीन दिखे राहुल गांधी, आरती में हुए शामिल, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही करीब आठ बजे एसडीआरएफ व डीडीआरएफ का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। दल ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया और वहां फंसे सभी 44 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केमिकल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed