फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Central government approval for Lakhwar project, Aviation Authority of India to acquire Naini Saini airport

उत्तराखंड: लखवाड़ परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी, नैनी सैनी हवाई अड्डे का अधिग्रहण करेगा भारतीय विमानन प्राधिकरण

Thu, 16 Dec 2021 10:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Dec 2021 10:34 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखवाड़ बहुउद्देश्यीय जल विद्युत परियोजना को भी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
uttarakhand news: Central government approval for Lakhwar project, Aviation Authority of India to acquire Naini Saini airport
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सीमांत जिला पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे का संचालन और रखरखाव के लिए भारतीय विमानन प्राधिकरण अधिग्रहण करेगा। जिससे हवाई अड्डे का विस्तार होने से यहां पर बड़े विमानों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पत्र भेज कर अवगत कराया है। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री महाराज ने केंद्रीय मंत्री को 18 नवंबर को पत्र लिख कर पिथौरागढ़ के नैनी सैनी, चमोली जिले के गौचर और उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौंड हवाई अड्डे को भारतीय विमानन प्राधिकरण के अधीन लाने का मामला उठाया था। इसके अलावा जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल के उद्घाटन अवसर पर महाराज ने इस मामले को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा था। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने महाराज को पत्र भेज कर अवगत कराया कि नैनी सैनी हवाई अड्डे का अधिग्रहण कर भारतीय विमानन प्राधिकरण संचालन और रखरखाव को अपने हाथों में ले सकता है। गौचर और चिन्यालीसौंड हवाई अड्डों के पास सीमित भूमि है। जिससे दोनों हवाई अड्डों के विकस की गुंजाइश कम है। दोनों की हवाई अड्डों का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज का कहना है कि नैनी सैनी हवाई अड्डा भारतीय विमानन प्राधिकरण अधीन होने से अवस्थापना विकास के साथ विस्तार हो सकेगा। जिससे नैनी सैनी के लिए ज्यादा सीटर विमानों आवाजाही बढ़ेगी। इससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। 

लखवाड़ बहुउद्देश्यीय परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी
वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखवाड़ बहुउद्देश्यीय जल विद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय महत्व की परियोजना जल्द पूरी होगी। वर्षों से लंबित इस परियोजना पर प्रधानमंत्री की इच्छाशक्ति से राष्ट्र हित में निर्णय लिया गया। 90 प्रतिशत केंद्रीय वित्त पोषण की इस परियोजना से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान राज्य लाभान्वित होंगे। इससे इन सभी राज्यों को पानी की आपूर्ति हो सकेगी। परियोजना के जल घटक का लाभ छह राज्यों को मिलेगा तथा विद्युत घटक का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। जलघटक का 90 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा अनुदान सहायता के रूप में दिया जाएगा। 


नैनीताल से हाईकोर्ट को शिफ्ट करने के लिए जमीन की तलाश
नैनीताल से हाईकोर्ट को शिफ्ट करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। केंद्र सरकार हाईकोर्ट परिसर बनाने के लिए पैसे देने को तैयार है। केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी बघेल ने हाईकोर्ट को शिफ्ट करने के लिए केंद्र की तरफ से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नैनीताल में पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है। इसे देखते हुए हाईकोर्ट को शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल से भी इस संबंध में बात की थी। केंद्र सरकार हाईकोर्ट परिसर बनाने के लिए पैसे देने को तैयार है। हाईकोर्ट भवन के लिए जगह सरकार को तय करना है। केंद्र के मानक है कि एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन के नजदीक हाईकोर्ट परिसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के नए परिसर के लिए कम से कम 100 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार की ओर जमीन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed