{"_id":"62d851212ee2e86d250c9896","slug":"uttarakhand-news-candidates-will-be-interviewed-for-the-post-of-vice-chancellor-at-raj-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल: कुलपति पद के लिए उम्मीदवारों का अब राजभवन में होगा साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल: कुलपति पद के लिए उम्मीदवारों का अब राजभवन में होगा साक्षात्कार
Thu, 21 Jul 2022 12:35 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:35 AM IST
सार
राजभवन की ओर से उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के साथ इसकी शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन
इंटरव्यू(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति के चयन में पारदर्शिता के लिए अब पैनल में शामिल सभी उम्मीदवारों का राजभवन में साक्षात्कार होगा। इसके बाद कुलपति का चयन होगा। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी।
विज्ञापन
राजभवन की ओर से उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के साथ इसकी शुरूआत कर दी गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालयों को भी राजभवन की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के साक्षात्कार के दौरान इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजकीय विश्वविद्यालयों में कुलपति के चयन की प्रक्रिया में सरकार की ओर से गठित सर्च कमेटी तीन से पांच नाम राजभवन को भेजती है। राजभवन की ओर से इनमें से कुलपति पद के लिए किसी एक का चयन किया जाता है, लेकिन अब राजभवन की ओर से इस प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
राजभवन की ओर से नियुक्ति में पारदर्शिता के लिए अब पैनल में शामिल सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार करने एवं इसकी वीडियों रिकार्डिंग कराने की पहल की जाएगी। साक्षात्कार में राज्यपाल के साथ ही उनकी ओर से निर्दिष्ट राजभवन के उच्च अधिकारियों का पैनल भी रहेगा।
कुलपति पद के उम्मीदवार से अकादमिक, प्रशासनिक, मनौवैज्ञानिक, उनकी अभिरुचि, उनके विजन, उनकी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता और जवाबदेही तभी तय की जा सकती है जब कुलपति पद सहित विश्वविद्यालय की सभी नियुक्तियां पूर्ण पारदर्शिता एवं स्वच्छता के साथ हों। इसके अलावा विश्वविद्यालयों की कार्य परिषद की बैठकों में भी पारदर्शिता एवं जवाबदेही तय करने के लिए बैठक में लिए गए निर्णयों की रिकार्डिंग की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर परिनियमों में भी बदलाव किया जाएगा।