फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : cag report submitted in assembly,57 lakhs distributed ineligible, also lost 237 crore in mining

कैग रिपोर्टः 286 अपात्र लोगों बांट दिए 57 लाख, खनन में भी 237 करोड़ का नुकसान 

Sun, 07 Mar 2021 11:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 07 Mar 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  cag report submitted in assembly,57 lakhs distributed ineligible, also lost 237 crore in mining
रुपये - फोटो : pixabay

कैग की ओर से विभागों के परफार्मेंस आडिट में भी विभागों के स्तर पर कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। हाल यह है कि खनन में ही सरकार को 200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। 

विज्ञापन


कैग रिपोर्ट में खुलासा : उत्तराखंड के लोगों का स्वास्थ्य भगवान भरोसे
विज्ञापन


कैग ने समाज कल्याण से लेकर राज्य कर विभाग तक की निष्पादन लेखा परीक्षा को शनिवार के पटल पर रखा। इस रिपोर्ट में सामने आया कि समाज कल्याण विभाग ने कई अपात्र लोगों को ही पैसा बांट दिया। राज्य कर विभाग भी कई मामलों में वसूली नहीं कर पाया। लोक निर्माण विभाग से लेकर स्टांप रजिस्ट्रेशन विभाग भी निर्धारित मानक का पालन न करने के कारण सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण स्थल का विस्तृत सर्वेे नहीं किया, 1.04 करोड़ का नुकसान 

रुद्रप्रयाग जिले में 19.04 किलोमीटर लंबे विजयनगर तैला सड़क के निर्माण में बिना प्रशासनिक स्वीकृति के कार्य शुरू होने से करीब 1.04 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कैग ने पाया कि बिना विस्तृत सर्वे के ही पहाड़ कटान के लिए एकमुश्त मद में 3.80 करोड़ रुपये रख दिए गए।

ठेकेदार की बोली मात्र 3.25 करोड़ रुपये की थी। बाद में एकमुश्त लागत 98.80 लाख सामने आई लेकिन पहले की बोली में कोई बदलाव नहीं किया गया। कैग ने माना कि निविदा समय से और सही तरीके से की जाती तो 1.04 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय से बचा जा सकता था। 

ठेकेदार से नहीं वसूले 1.39 करोड़ रुपये, जवाबदेही तय होगी

लोक निर्माण विभाग देहरादन के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सेतु गढ़वाल क्षेत्र के मुख्य अभियंता ने सड़क सुधार कार्य में देर होने पर भी ठेकेदार से परफार्मेंस सिक्योरिटी के तहत 1.39 करोड़ रुपये वसूले ही नहीं। कैग ने कहा कि इस मामले में विभाग जवाबदेही तय करे। 

41.16 लाख रुपये का अधिक भुगतान कर दिया

लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर के एशियन डेवलपमेंट बैंक निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार की ओर से सामने रखे गए अन्य जिलों से संबंधित प्रपत्रों के आधार पर रायल्टी जारी की। इससे ठेकेदार को 41.16 लाख का अतिरिक्त भुगतान हुआ। यह भी सामने आया कि ठेकेदार 14.08 करोड़ रुपये जुर्माने के भुगतान का भी उत्तरदायी था। 

ये मामले भी आए सामने

समाज कल्याण : अपात्र लोगों को दे दिए 57.20 लाख रुपये। जिला समाज कल्याण अधिकारी नेनीताल और देहरादून ने अपात्र गैर गरीबी रेखा वाले 286 लोगों को राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के तहत 57.20 लाख रुपये दे दिए। 

खनन विभाग : 237.10 करोड़ रुपये का नुकसान। खनन से राजस्व पर लगातार तवज्जो दे रही है। कैग रिपोर्ट में सामने आया कि खनन विभाग ने जरूरी प्रपत्र न होन के बावजूद ठेकेदार से पांच गुना रायल्टी नहीं वसूली। इससे 237.10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन : स्टांप ड्यूटी पर 50 प्रतिशत की अनुचित छूट दिए जाने से विभाग को 22.90 लाख का नुकसान हुआ। 

राज्य कर विभाग: व्यापारियों की ओर से कर जमा करने में विलंब करने पर भी विभाग ने 76.43 लाख का अर्थ दंड नहीं लगाया। इसी तरह गलत कर गणना होने के कारण विभाग को 29.62 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।  14.70 लाख रुपये का इनपुट टेक्स क्रेडिट नहीं किया गया और इस वजह से 44.10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। राज्य कर विभाग ने रियायती प्रपत्र पर फर्म की खरीद पर 18.18 लाख रुपये का अर्थदंड नहीं लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed