फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: cabinet sub-committee first meeting today For Upnl Workers honorarium

उत्तराखंड: उपनल कर्मियों का जल्द बढ़ सकता है मानदेय, मंत्रिमंडलीय उप समिति की पहली बैठक आज

Tue, 22 Jun 2021 11:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jun 2021 11:29 AM IST
सार

बैठक में राजस्व कर विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को फिर से तैनाती मिलने पर भी फैसला हो सकता है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: cabinet sub-committee first meeting today For Upnl Workers honorarium
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में काम कर रहे 22 हजार से अधिक कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ सकता है। वहीं, राजस्व कर विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को भी फिर से तैनाती मिल सकती है। कर्मचारियों के मानदेय के परीक्षण के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की आज होने वाली पहली बैठक में इन दोनों मसलों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारी लंबे समय से मानदेय बढ़ाए जाने, नियमित नियुक्ति किए जाने एवं हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग करते आ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन के तमाम आश्वासनों के बावजूद कर्मचारियों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: 10वीं पास चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी अब बन सकेंगे वन आरक्षी, आवेदन प्रक्रिया शुरू 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में राजस्वकर विभाग से 65 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। जबकि कुछ अन्य विभागों का भी यही हाल है। नियमित नियुक्ति के कर्मचारी मिलते ही उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक राजस्वकर विभाग से जिन कर्मचारियों को हटाया गया है, विभाग की ओर से उनमें से 35 कर्मचारियों को रखे जाने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन सभी कर्मचारियों को तैनाती मिले, इसका प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा यह भी देखने में आया है कि उपनल के माध्यम से जिन कर्मचारियों को अभी तैनाती मिली हैं उन्हें 15 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जबकि 10 साल या इससे भी अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को भी 15 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडलीय उप समिति सभी पहलुओं के परीक्षण के बाद सरकार को अपनी सिफारिश के साथ रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed