फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Cabinet meeting today, may decide on opening of higher educational institutions

उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला, आगामी 15 दिसंबर से खुलेंगे उच्च शिक्षण संस्थान

Wed, 09 Dec 2020 05:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Cabinet meeting today, may decide on opening of higher educational institutions
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala

कोविड -19 महामारी के चलते पिछले आठ महीने से बंद उच्च शिक्षण संस्थान 15 दिसंबर से खुलेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के सरकारी व गैरसरकारी क्षेत्र के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों को खोलने को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


कक्षाएं संचालित करते समय कोविड महामारी की रोकथाम को लेकर केंद्र व राज्य सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 29 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


एक प्रस्ताव वापस हुआ जबकि एक अन्य प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। कैबिनेट ने उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली 2017 में संशोधन को मंजूरी दी। इसके तहत केंद्र सरकार के उन दिशा-निर्देशों को नियमावली में शामिल किया गया, जिसमें ग्लोबल टेंडर के दौरान पड़ोसी देशों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चीन से भारत के तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए अब उत्तराखंड सरकार की टेंडर प्रक्रिया में चीन की कंपनियां शामिल नहीं हो सकेंगी। इतना ही नहीं इन कंपनियों से सामान की खरीद भी नहीं होगी।  

स्वयं सहायता समूहों से पांच लाख तक खरीद कर सकेंगे विभाग

प्रदेश सरकार के विभाग स्वयं सहायता समूहों से पांच लाख रुपये तक के सामान की खरीद कर सकेंगे। कैबिनेट ने अधिप्राप्ति नियमावली में इस संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। इससे राज्य के करीब 45 हजार स्वयं सहायता समूहों को फायदा होगा। सरकार उनसे हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम टैक्सटाइल, ग्रोसरी, पैंट्री, कार्यालय सामान, व पर्सनल केयर व हाइजेन उत्पाद खरीदेगी। इसमें गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाएगा।

शहरी गरीबों को 100 रुपये में पानी का कनेक्शन

शहरों में रहने वाले बीपीएल व गरीब परिवारों को 100 रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह लाभ बीपीएल व अंतोदय परिवारों के साथ उन लोगों को भी मिलेगा जिनके 100 वर्गमीटर कवर एरिया में घर हैं।

पीएसी, एपी व आईआरबी की महिला पुलिस 

की बनेगी अलग वरिष्ठता सूची उत्तराखंड प्रांतीय सशस्त्र पुलिस (पीएसी, एपी और आईआरबी) की आरक्षी, मुख्य आरक्षी, गुल्मनायक, उप निरीक्षक, दलनायक, व प्रतिसार निरक्षक पद पर महिला पुलिस की पुरुषों से अलग वरिष्ठता सूची बनेगी। पुरुषों की संख्या अधिक होने से महिला पुलिस के पदोन्नति के अवसर कम हो रहे थे। कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए महिला पुलिस को राहत दी।

स्वामित्व योजना के कार्यों में आएगी तेजी

स्वामित्व योजना के कार्यों में अब तेजी आएगी। कैबिनेट ने उत्तरप्रदेश भू-राजस्व अधिनयम में संशोधन करते हुए विवादों के निपटारे की समयसीमा 21 दिन से घटाकर 10 दिन कर दील है।  ऐसे मामलों में अब नोटिस प्राप्त होने पर नायब तहसीलदार के सामने आपत्ति दर्ज करने के लिए 10 दिन मिलेंगे।

पूर्व विधायक मैखुरी को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश मंत्रिमंडल ने कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक डॉ. अनसुइया प्रसाद मैखुरी को श्रद्धांजलि दी। मैखुरी विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर भी रहे। मैखुरी को पिछले दिनों कोविड के कारण निधन हो गया था।

प्रमुख फैसले

-हर्रावाला में 300 बैड के सरकारी अस्पताल के लिए पहुंच मार्ग के शर्तों में छूट।
-राजपुर नहर में सिंचाई विभाग की भूमि पर काबिज 14 पट्टेदारों से पट्टे वापस होंगे।
-पुलिस विभाग के समूह ग भर्ती भी कर सकेगा अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
-आबकारी नीति नियमावली में संशोधन।
-पेयजल निगम के कर्मचारियों की सेवाओं में राज्य सरकार की प्रचलित नियमावली लागू।
-लालकुआं मैसर्स सेंचुरी पल्प एवं पेपर मिल्स लिमिटेड को 396 एकड़ वन भूमि के लीज के नवीनीकरण के लिए रेंट प्रीमियम 2014 के सर्किल रेट पर लेने को मंजूरी ।
-वैट के मामलों के समाधान लिए समय सीमा 31 जनवरी 2021 हुई।
-खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में लेखा संवर्ग के पदों को सात से तीन किया।
-राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नियमावली में संशोधन।
-स्वच्छ भारत मिशन चरण दो और जलजीवन मिशन पर प्रस्तुतिकरण हुआ।
-स्वामित्व योजना के तहत अब 10 दिन में होगा विवादों का निपटारा, कानून में संशोधन।
-पीजी करने वाले डाक्टरों को अब या तो स्टाइपेंड मिलेगा या आधा वेतन, बैंक गारंटी एक करोड़ से 50 लाख की।
-निजी सुरक्षा एजेंसियों चलाने के लिए अब हर जिले में पंजीकरण जरूरी नहीं। एक जिले में पंजीकरण काफी।
-उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान नियमावली 2020 को अधिनियम बनाया।
-सोसाइटी व निगमित निकाय बनाने के लिए भूमि खरीदने की अनुमति की अनिवार्यता को लेकर अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में गठित कमेटी निर्णय लेगी। कैबिनेट ने मंजूरी दी। इसे लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भी कमेटी गठित थी।
-देहरादून में अमृतकौर रोड पर नर्सिंग होम के मानचित्र पहुंच मार्ग में छूट दी जाएगी।
-21 जनवरी से सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी
-उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा नियमावली में संशोधन टला, अगली कैबिनेट में आएगा।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट को खनन नीति में मिलेगी छूट

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार खनन नीति में संशोधन करेगी। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

स्वच्छ भारत अभियान के दूसरे चरण का प्रस्तुतिकरण हुआ

कैबिनेट के सामने स्वच्छ भारत अभियान के दूसरे चरण का प्रस्तुतिकरण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed