{"_id":"6066cb3b8ebc3ec39577f3c9","slug":"uttarakhand-news-budget-for-nandprayag-ghat-road-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के लिए 4.40 करोड़ जारी, लंबे समय से आंदोलनरत हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के लिए 4.40 करोड़ जारी, लंबे समय से आंदोलनरत हैं ग्रामीण
Fri, 02 Apr 2021 01:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:34 PM IST
सार
नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर चमोली जिले के घाट के लोगों का आंदोलन रंग लाता दिख रहा है।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर चमोली जिले के घाट के लोगों का आंदोलन रंग लाता दिख रहा है। शासन ने मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए चार करोड़ 40 लाख चार हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इस धनराशि से दो चरणों में 10 किमी सड़क का चौड़ीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
एक महीने के भीतर सुधारीकरण व चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, एक महीने के भीतर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर सुधारीकरण व चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रमुख सचिव (लोनिवि) आरके सुधांशु ने प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन
दो करोड़ 20 लाख छह हजार रुपये की धनराशि मंजूर की गई है
मोटर मार्ग के दूसरे चरण के तहत 15 से 19 किमी तक के मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दो करोड़ 20 लाख छह हजार रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इसके अलावा मोटर मार्ग के शुरुआत में एक किमी से पांच किमी तक के चौड़ीकरण व सुधारीकरण के लिए दो करोड़ 20 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
19 किमी है नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग की कुल लंबाई
नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग की कुल लंबाई 19 किमी है। 70 से अधिक गांव के ग्रामीण इस मोटर मार्ग को डबल लेन किए जाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं। शासन ने मोटर मार्ग को चरणबद्ध ढंग से सुधारने और चौड़ीकरण करने का निर्णय लिया।
टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर एक महीने में शुरू हो जाएगा काम
लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा के मुताबिक, मोटर मार्ग के लिए वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद एक महीने के भीतर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ हो जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद मोटर मार्ग के शेष हिस्से में काम कराया जाएगा।