Uttarakhand: गाइडलाइन जारी...अब बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा कुट्टू का आटा, खुला बेचा तो होगी कार्रवाई
Uttarakhand News: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने घटिया कुट्टू का आटा खाने से होने वाली बीमारियों की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में अब कुट्टू का आटा बिना लाइसेंस के नहीं बेचा जाएगा, सील बंद पैकिंग में ही इसकी बिक्री की जाएगी। कुट्टू के आटे के छह सैंपल फेल होने के बाद प्रदेश सरकार ने इसकी बिक्री की गाइडलाइन जारी कर दी है। ये सैंपल देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर से एकत्रित कर जांच के लिए रुद्रपुर भेजे गए थे।
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने घटिया कुट्टू का आटा खाने से होने वाली बीमारियों की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डाॅ.आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर राज्य में कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। प्रदेश में अब कोई भी खाद्य कारोबारी खुला कुट्टू का आटा नहीं बेच सकेगा। इसकी बिक्री खाद्य लाइसेंस के साथ सील बंद पैकेटों में ही की जाएगी। पैकेट पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अनुसार पिसाई, पैकिंग व एक्सपायरी तिथि, कारोबारी का नाम, लाइसेंस नंबर अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा।
Uttarakhand: कुट्टू के आटे के छह सैंपल फेल, मिला फंगस व मायकोटॉक्सिन, विक्रेताओं पर वाद दायर करने के निर्देश
खाद्य कारोबारियों के लिए सख्त नियम
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार बिना वैध खाद्य लाइसेंस के कुट्टू का आटा और बीज नहीं बेचा जा सकेगा। सभी खाद्य कारोबारियों को खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड लिखित रूप में रखना होगा। बिना अनुमति के खुले में कुट्टू के आटे की बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.