फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Boy Arrested with fake documents During SSB recruitment exam in Srinagar

Uttarakhand: श्रीनगर में SSB की भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के साथ पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 08:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

आरोपी परीक्षा में फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों, फोटो, थम इम्प्रेशन व फर्जी अभ्यर्थी बनकर शामिल हुआ। इस जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Boy Arrested with fake documents During SSB recruitment exam in Srinagar
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एसएसबी भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के साथ शामिल होने पहुंचे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कूटरचित दस्तावेज, फोटो सहित फर्जी प्रमाणपत्र मिले हैं। एसएसबी से मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।

विज्ञापन


श्रीनगर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुनील रावत ने बताया सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली की ओर से बीते सोमवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर में जल वाहक की परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ परीक्षा के पीठासीन अधिकारी एवं केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें कहा गया था कि आरोपी परीक्षा में फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों, फोटो, थम इम्प्रेशन व फर्जी अभ्यर्थी बनकर शामिल हुआ।
विज्ञापन


Uttarakhand: श्रीनगर में स्वीत पुल के पास हादसा, साइन बोर्ड के पोल से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर आरोपी रामबृज (24) निवासी ग्राम बीच का पुरा तहसील व थाना अम्बाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जांच में आरोपी के मोबाइल फोन में विभिन्न विभागों एसएससी, बीएसएफ, आर्मी, सीआईएसएफ एवं अन्य के एडमिट कार्ड और कई किस्म के फोटोग्राफ एवं दस्तावेज भी पाए गए हैं, जिसमें किसी गिरोह का होना भी संभावित है।

कोतवाली प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि आरोपी के पास से धोखाधड़ी कर लिखित परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षा एवं स्किल टेस्ट में फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर धोखाधड़ी करना भी पाया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना एसआई विजय शैलानी द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed