फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident near Sweet Bridge in Srinagar car collides with street light pole one dead

Uttarakhand: श्रीनगर में स्वीत पुल के पास हादसा, साइन बोर्ड के पोल से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 23 Apr 2024 07:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2024 07:29 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: रुद्रप्रयाग से श्रीनगर आ रही एक कार स्वीत पुल के पास हाईवे किनारे लगे साइन बोर्ड  के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident near Sweet Bridge in Srinagar car collides with street light pole one dead
श्रीनगर में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर के गंगानाली में स्वीत पुल डैम कालोनी के पास एक कार साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम साढ़े चार बजे के करीब रुद्रप्रयाग से श्रीनगर आ रही एक कार स्वीत पुल के पास हाईवे किनारे लगे साइन बोर्ड  के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही उसमें सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आ गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


Badrinath Highway: सोनला के पास BHEL के गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर सुनील रावत ने बताया कि घटना में दिनेश (50) पुत्र दयालु ग्राम सौड़ भटगांव, थाना अगस्तमुनि रूद्रप्रयाग की मौत हो गई है। वहीं, तौफीक अहमद (52) पुत्र रफीक अहमद निवासी अलकनंदा विहार श्रीनगर की हालत नाजुक बनी हुई है। विश्वपति भट्ट (52) पुत्र वासुदेव भट्ट निवासी चौरास और सुमाड़ी निवासी राकेश को गहरी चोटें आई हैं। बताया कि घायल कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने बताया घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed