{"_id":"6110067c8ebc3e7956236584","slug":"uttarakhand-news-bjp-national-president-jp-nadda-visit-scheduled-on-20-and-21st-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 20 और 21 अगस्त को जेपी नड्डा का दौरा तय, देहरादून के साथ हल्द्वानी में भी सकते हैं प्रवास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 20 और 21 अगस्त को जेपी नड्डा का दौरा तय, देहरादून के साथ हल्द्वानी में भी सकते हैं प्रवास
Sun, 08 Aug 2021 10:03 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:03 PM IST
सार
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नड्डा का दौरा तय होने की पुष्टि की है। उन्होंने नड्डा के हल्द्वानी दौरे की संभावना से इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वे 20 व 21 अगस्त को उत्तराखंड में रहेंगे। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून प्रवास के साथ-साथ हल्द्वानी का भी प्रोग्राम बना रही है। सहमति मिल गई तो नड्डा दो दिनी दौरे में देहरादून के साथ हल्द्वानी में भी प्रवास कर सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नड्डा का दौरा तय होने की पुष्टि की है। उन्होंने नड्डा के हल्द्वानी दौरे की संभावना से इनकार नहीं किया है। उनके मुताबिक एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा का कुमाऊं पर फोकस
मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री कुमाऊं मंडल से बनाने के बाद भी भाजपा के दिग्गजों का कुमाऊं की सियासत पर फोकस बना हुआ है। रामनगर में चिंतन बैठक के बाद अब 70 विधानसभाओं के पूर्णकालिकों की कार्यशाला तक के कार्यक्रम भी कुमाऊं में कराने की तैयारी है। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का हल्द्वानी में एक बड़ा आयोजन कराकर पार्टी अपने पक्ष में चुनावी वातावरण बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सर्वे के परिणाम पर काम कर रही पार्टी
कुमाऊं मंडल में भाजपा के फोकस की एक प्रमुख वजह पार्टी का एक सर्वे बताया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर कराए गए इस सर्वे के नतीजों के बाद ही सत्ता की कमान खटीमा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सौंपी गई। नैनीताल ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर जगह मिली। सियासी जानकारों का मानना है कि कुमाऊं के पार्टी नेताओं को महत्व देकर पार्टी संतुलन साधना चाहती है।
अब भी जारी हैं दिग्गजों के दौरे
पार्टी दिग्गजों के कुमाऊं मंडल में दौरे जारी हैं। रामनगर में चिंतन शिविर से इसकी शुरुआत हुई। चिंतन शिविर में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष आए। पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम भी कुमाऊं के दौरे पर हैं। उन्हें सियासी नब्ज टटोलने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने भेजा है। उनके बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां डेरा जमा सकते हैं। अगस्त में ही पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष हल्द्वानी आएंगे। वह पूर्णकालिकों की कार्यशाला में भाग लेंगे।
संघ ने भी मोर्चा संभाला
विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी खुलकर समर्थन उतर आया है। पिछले दिनों पार्टी मुख्यालय में स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं की वर्कशाप में आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने भी मार्गदर्शन दिया था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का दौरा तय हो गया है। वह 20 व 21 अगस्त को उत्तराखंड में रहेंगे। देहरादून में उनका प्रवास होगा। उनके हल्द्वानी प्रवास का भी कार्यक्रम बनाया जा रहा है। इस दौरान उनके करीब 12 कार्यक्रम होंगे।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा