फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : BJP leader trapped in house grabing, arrested along with sons

देहरादून : मकान कब्जाने में फंसी भाजपा नेत्री, शांतिभंग में बेटों समेत गिरफ्तार 

Mon, 14 Jun 2021 02:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jun 2021 02:51 PM IST
सार

देहरादून भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल को पार्टी ने सभी पदों से अनिश्चितकाल के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
uttarakhand news : BJP leader trapped in house grabing, arrested along with sons
मकान कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज - फोटो : istock

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल और उनके पुत्रों पर मकान कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद पुलिस ने शांतिभंग में रीना गोयल, उनके दो पुत्रों और एक अन्य को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में शिकायत संपत्ति के मालिक के भाई ने पुलिस को अमेरिका से की थी। 

विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन पुलिस के अनुसार सुभाष नगर में डीके मित्तल के नाम मकान है। उनके भाई सुरेश महाजन अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने ई-मेल के जरिए शिकायत कर बताया कि उनके भाई व भाभी की कोविड के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से रीना गोयल नाम की महिला मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। वहां पर करीब 50 लोग जमा हुए हैं। शिकायत मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की गई। पता चला कि रीना गोयल डीके मित्तल की रिश्तेदार नहीं है। 
विज्ञापन


एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो शिकायत सही पाई गई। वहां पर कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए 50 से ज्यादा लोगों को एकत्र किया। इनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, लॉकडाउन उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में रीना गोयल, बेटे लव्य गोयल, ऋषभ गोयल और अनुज सैनी निवासी भगवानपुर हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इन सभी को फौरी तौर पर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिश्चितकाल के लिए पार्टी से निष्कासित
देहरादून भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल को पार्टी ने सभी पदों से अनिश्चितकाल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की ओर से उनका निष्कासन पत्र जारी किया गया। विभिन्न माध्यमों से रीना ग़ोयल के खिलाफ मिली शिकायत एवं पार्टी की गरिमा के प्रतिकूल कार्यों की सूचना मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।


चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित एवं शुचिा प्रधान संगठन है। इसमें किसी प्रकार के अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बता दें कि भाजपा नेत्री पर अनधिकृत रूप से भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। इस प्रकरण में सत्तारूढ़ पार्टी को भी असहज होना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed