फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Bharat Vatika Ready in Haldwani in Memories of Pulwama Attack Martyrs

उत्तराखंड: यहां तैयार हुई भारत वाटिका, लहलहा रहे देश के सभी राज्यों के राज्य वृक्ष

Tue, 29 Jun 2021 01:32 PM IST
अलका त्यागी अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Jun 2021 01:32 PM IST
सार

भारत वाटिका में उत्तराखंड समेत देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित राज्यों के राज्य वृक्षों के साथ ही अन्य 24 प्रजातियों के पेड़ों को संरक्षित किया गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Bharat Vatika Ready in Haldwani in Memories of Pulwama Attack Martyrs
भारत वाटिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों के राज्य वृक्षों के साथ पेड़ों की अन्य प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए वन अनुसंधान शाखा की ओर से हल्द्वानी में भारत वाटिका तैयार की गई है। भारत वाटिका में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, असम, पश्चिम बंगाल तमिलनाडु समेत देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित राज्यों के राज्य वृक्षों के साथ ही अन्य 24 प्रजातियों के पेड़ों को संरक्षित किया गया है। 

विज्ञापन


 वन अनुसंधान शाखा के निदेशक व मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी के मुताबिक भारत वाटिका में महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के राज्य वृक्ष आम, राजस्थान और तेलंगाना के खेजारी, गुजरात, मध्य प्रदेश के बरगद, बिहार हरियाणा और उड़ीसा के ब्रिक्स बरगद, बिहार हरियाणा उड़ीसा के पीपल, केरल और तमिलनाडु के नारियल, असम और अरुणाचल के होलोंग, छत्तीसगढ़ और झारखंड के शाल, उत्तराखंड के बुरांश, उत्तर प्रदेश के अशोक, पश्चिम बंगाल के चितवन, तेलंगाना के जामी आंध्रप्रदेश के नीम, हिमाचल के देवदार, लक्ष्यदीप के ब्रेड फ्रूट और कर्नाटक के चंदन के पेड़ लगाए गए हैं। इन वृक्षों के अलावा भारत वाटिका में पीपल, सीता, अशोक, चिनार, चंदन, देवदार, रोडोर एंड रन, व्हाइट टीक समेत कई अन्य जातियों के भी वृक्ष हैं। इसके अलावा वन अनुसंधान शाखा के वैज्ञानिक तुलसी की 15 प्रजातियों के साथ पीपल, बरगद, आंवला, बेलपत्र, पाकड़ समेत कई प्रजातियों के संरक्षण को लेकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलवामा शहीदों की याद में बनी है वाटिका
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकवादी घटना में शहीद हुए 40 जांबाज जवानों की याद में वन अनुसंधान शाखा की ओर से पुलवामा वाटिका तैयार की गई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हल्द्वानी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के राज्य वृक्षों का संरक्षण करने के साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जा सके। इसके लिए वन अनुसंधान शाखा की ओर से भारत वाटिका की स्थापना की गई है। उत्तराखंड देश का इकलौता राज्य है। जहां भारत वाटिका की परिकल्पना को साकार किया गया है।
-संजीव चतुर्वेदी, मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक वन अनुसंधान शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed