फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news ; barat vehicle fell into ditch, groom father died

नैनीताल : दुल्हन लेकर लौट रहा था दूल्हा, कार खाई में गिरी और पिता की हो गई मौत, तीन घायल

Sun, 23 May 2021 03:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 23 May 2021 03:00 PM IST
सार

प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को चोट अधिक आने के चलते हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया। साथ ही एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों की सहमति के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
uttarakhand news ; barat vehicle fell into ditch, groom father died
बरात की एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग के बोहराकून स्थित सुसाइड प्वाइंट के पास शनिवार की देर रात 11 बजे देवीधुरा से वापस लौट रही बरात की एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार चार लोगों में शामिल दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को पुलिस ने परिजनों की मदद से खाई से बाहर निकालकर सीएचसी भीमताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को चोट अधिक आने के चलते हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया। साथ ही एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों की सहमति के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे एक आल्टो कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा अधिक होने और घनी झाड़ियों के बीच खाई में उतकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को परिजनों की मदद से खाई से बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भीमताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां दूल्हे के पिता गणेश दत्त भट्ट (54) पुत्र टीका दत्त भट्ट निवासी 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जबकि ललित मोहन जोशी (28) पुत्र श्रीकृष्ण जोशी निवासी नगला पंतनगर ऊधमसिंहनगर, हरेंद्र सिंह (38) पुत्र नारायण सिंह निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता लालकुआं और नंदाबल्लभ भट्ट (53) पुत्र माधवानंद भट्ट निवासी 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं घायल हो गए।


थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक गणेश दत्त भट्ट के बेटे हरीश भट्ट की बरात देवीधुरा से पहले स्यूड़ा गांव से वापस बिंदुखत्ता को लौट रही थी। लेकिन भीमताल के बोहराकून के सुसाइड प्वांइट के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें दूल्हे के पिता की मौत हो गई। वहीं ललित मोहन जोशी और हरेंद्र सिंह को चोट अधिक आने पर हल्द्वानी के एसटीएच भेजा गया। वहीं नंदाबल्लभ भट्ट को उनके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद वापस ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed