फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Ayushman card will also be made for children living in orphanages

सुविधा: उत्तराखंड के अनाथालयों में रह रहे बच्चों के भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड, मिलेगा मुफ्त इलाज

Mon, 18 Jul 2022 09:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Jul 2022 09:09 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नौनिहालों के लिए आयुष्मान योजना मां का आंचल साबित हो रही है। योजना के तहत नवजात से लेकर चार साल तक के दस हजार से अधिक बीमार नौनिहालों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ayushman card will also be made for children living in orphanages
डॉक्टर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड के अनाथालयों में रहने वाले बेसहारा बच्चों को भी अब आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार ने ऐसे बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में योजना को संचालित कर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नौनिहालों के लिए आयुष्मान योजना मां का आंचल साबित हो रही है। योजना के तहत नवजात से लेकर चार साल तक के दस हजार से अधिक बीमार नौनिहालों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध की गई। नौनिहालों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करना सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। उन्हें रोग मुक्त रखने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना के अब तक तहत दस हजार से अधिक बीमार बच्चों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसमें 1397 बालक एवं 8700 बालिकाएं शामिल हैं। देहरादून जिले में 4024, हरिद्वार में 1689, ऊधमसिंह नगर में 1678, टिहरी में 879, पौड़ी में 475, उत्तरकाशी में 452, नैनीताल में 306, चमोली में 184, रुद्रप्रयाग में 168, चंपावत में 98, अल्मोड़ा में 67, पिथौरागढ़ में 62, बागेश्वर में 15 बच्चों का निशुल्क उपचार किया गया। जिस पर सरकार ने 32.38 करोड़ की राशि खर्च की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना का बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लाभ उठा रहे हैं। योजना में पांच लाख तक मुक्त इलाज की सुविधा है। राज्य में अब तक 47.32 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। लाभार्थियों के विभिन्न रोगों के उपचार पर रुपये 868 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने से वंचित रहे गए लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के दौरान निशुल्क उपचार उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed