उत्तराखंड: केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, की स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग
हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा था कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली विधानसभा परिसर में पर्यावरणविद् बहुगुणा की स्मृति में पौधरोपण कर उनके चित्र का अनावरण किया था। साथ ही स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव और प्रदीप बहुगुणा को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया और परिवार को सम्मान स्वरूप एक लाख का चेक प्रदान किया था।
केजरीवाल ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा था कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। कहा कि भले ही शरीर के रूप में स्व. बहुगुणा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जीवन और संदेश हमेशा हमारे साथ रहेगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना था कि विधानसभा में उन लोगों का चित्र लगा है, जिन्होंने हमारे भारत को भारत बनाने का काम किया है।
जब भी हम विधानसभा आएंगे, स्व. बहुगुणा के दर्शन से मार्गदर्शन मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा ने चिपको आंदोलन के जरिए संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को बचाना आवश्यक है।
प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी को भारत रत्न देने की माँग की। pic.twitter.com/OpEJV7YjOu
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 17, 2021
स्व. श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी ने पर्यावरण संरक्षण में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, भारत सरकार से मेरी अपील है कि स्व. श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2021
विधानसभा परिसर में आज श्री बहुगुणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिवार से मुलाक़ात की। pic.twitter.com/8J8cqf8L0L
आप आज से बिजली गारंटी अभियान चलाएगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के एलान के बाद आम आदमी पार्टी आज 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में बिजली गारंटी अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के माध्यम से आप कार्यकर्ता 20 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचेंगे।