फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Arvind Kejriwal Will address virtual rally in 70 assembly constituencies on 18 April

उत्तराखंड: केजरीवाल 18 अप्रैल को 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
सार

  • अरविंद केजरीवाल प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में आप की यह सबसे बड़ी वर्चुअल रैली होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Arvind Kejriwal Will address virtual rally in 70 assembly constituencies on 18 April
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि आप नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 18 अप्रैल को उत्तराखंड में बदलाव की शुरूआत करेंगे। वह प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में आप की यह सबसे बड़ी वर्चुअल रैली होगी। जिसे केजरीवाल दिल्ली से संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड के संबंध में वो अपनी रणनीति भी सामने रखेंगे।

विज्ञापन


आप प्रभारी ने बताया कि पार्टी ने रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य चौराहों पर ‘उत्तराखंड बदलने वाला है’ पोस्टर पहले से ही लगा दिए हैं। हर उत्तराखंड वासी इंतजार कर रहा है कि 18 अप्रैल को क्या बदलाव होने वाला है ।
विज्ञापन


इस रैली का वर्चुअल प्रसारण सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से स्थान चयनित कर लिए गए हैं। बताया कि देहरादून में भी कोरोना के दिशा-निर्देशों को देखते हुए इसकी व्यवस्था की गई है। मोहनिया इस कार्यक्रम के दौरान खुद देहरादून में मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान कई खास लोग भी आप में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनिया ने कहा कि आप ने उत्तराखंड में केजरीवाल अभियान के दौरान 45 दिन में रिकॉर्ड 3.5 लाख नए सदस्य बनाए। वीडियो वेन के जरिये पूरे प्रदेश में आप की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने उत्तराखंड में एक इंटरनल सर्वे भी करवाया, जिसमें विकल्प के तौर पर जनता ने आप को भाजपा और कांग्रेस से बेहतर बताया।


आप में शामिल हो सकते हैं कोठियाल
यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल 18 अप्रैल को आप में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप के शीर्ष नेताओं से अंतिम दौर की बात हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि 18 को केजरीवाल कर्नल कोठियाल के पार्टी में शामिल होने का एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed