उत्तराखंड: केजरीवाल बोले- स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को मिले भारत रत्न सम्मान
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा की स्मृति में पौधरोपण कर उनके चित्र का अनावरण किया। केजरीवाल ने स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव और प्रदीप बहुगुणा को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया और परिवार को सम्मान स्वरूप एक लाख का चेक प्रदान किया।
बृहस्पतिवार को स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इस संबंध में मै प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा।
भले ही शरीर के रूप में स्व. बहुगुणा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जीवन और संदेश हमेशा हमारे साथ रहेगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि विधानसभा में उन लोगों का चित्र लगा है, जिन्होंने हमारे भारत को भारत बनाने का काम किया है।
जब भी हम विधानसभा आएंगे, स्व. बहुगुणा के दर्शन से मार्गदर्शन मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा ने चिपको आंदोलन के जरिए संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को बचाना आवश्यक है।
स्व. श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी ने पर्यावरण संरक्षण में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, भारत सरकार से मेरी अपील है कि स्व. श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2021
विधानसभा परिसर में आज श्री बहुगुणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिवार से मुलाक़ात की। pic.twitter.com/8J8cqf8L0L
आप 17 जुलाई से बिजली गारंटी अभियान चलाएगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के एलान के बाद आम आदमी पार्टी 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में बिजली गारंटी अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के माध्यम से आप कार्यकर्ता 20 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचेंगे।
बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद और नवीन पिरशाली ने कहा कि केजरीवाल ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी है।
जिससे उत्तराखंड बनने के बाद 20 सालों में पहली बार भाजपा व कांग्रेस को भी फ्री बिजली देने की याद आ रही है। कहा कि हकीकत यह है कि दोनों दलों की फ्री बिजली देने की कोई मंशा नहीं है, ये सिर्फ चुनावी जुमला है। जबकि आप पार्टी ने पूरे होमवर्क के बाद ही मुफ्त बिजली का एलान किया है।
बताया कि आप पार्टी 17 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में बिजली गारंटी अभियान चलाएगी। जिसमें 10 हजार कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर लोगों का पंजीकरण करेंगे। साथ ही लोगों को बताएंगे कि आप पार्टी कैसे मुफ्त बिजली देगी। यह अभियान डिजिटल होगा। जिसमें केजरीवाल की ऊर्जा क्षेत्र में चार गारंटी लोगों के सामने रखी जाएंगी।
पार्टी के कार्यकर्ता 20 लाख से ज्यादा घरों तक जाएंगे। पार्टी की ओर से यूनिक बिजली गारंटी कार्ड लोगों को दिए जाएंगे। जो पूरी तरह डिजिटल होगा और ओटीपी के जरिये ये एक्टिवेट होगा। इस कार्ड को संभाल कर रखना होगा। जिससे आगे स्कीम का फायदा उत्तराखंड की जनता को मिल सकेगा। ये रजिस्ट्रेशन अभियान और कार्ड वेबसाइट के जरिये भी जनता को मिलेगा।