उत्तराखंड: सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरा, चार सैन्यकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
सैन्यकर्मियों की मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी संवेदना और दुख प्रकट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से चार सैन्यकर्मी शहीद और तीन घायल हो गए। हादसे में शहीद सैनिकों में एक अल्मोड़ा के ताड़ीखेत और दूसरा काशीपुर (मूल निवास स्याल्दे) का है। ये दोनों कुमाऊं रेजीमेंट के थे। इसी रेजिमेंट के तीन जवान घायल हुए हैं। इनके अलावा संत कबीरनगर के मनैतापुर निवासी ईएमई हवलदार और तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली निवासी नायक की भी हादसे में जान गंवा बैठे।
गंगटोक से सेना के अधिकारी की ओर से केआरसी सेंटर को भेजी गई जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे भारत-चीन सीमा के पास गंगटोक के सोमगोलेक और नाथुला को जोड़ने वाले मार्ग पर हुआ। केआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि कुमाऊं रेजीमेंट के पांच जवान, ईएमई के हवलदार और नायक समेत कुल सात सैन्य कर्मी हसीमारा की ओर जा रहे थे, तभी उनका वाहन एमएस-6 के पास खाई में जा गिरा।
हादसे में ताड़ीखेत के सरना गांव निवासी 22 वर्षीय सिपाही बृजेश रौतेला, स्याल्दे विकासखंड के मसमोली गांव के निवासी (हाल निवासी, हेमपुर-काशीपुर) 20 वर्षीय जवान हिमांशु नेगी शहीद हो गए। इनके अलावा संत कबीरनगर के मनैतापुर निवासी ईएमई के हवलदार रंजीत कुमार और तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली के नायक देव आनंद की भी हादसे में मौत होने की जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रकट किया दुख
सैन्यकर्मियों की मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी संवेदना और दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
उन्होंने लिखा है कि 'सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के ट्रक में कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों के घायल होने के साथ ही तीन जवानों के दिवंगत होने की खबर अत्यंत दुःखद है। भगवान से पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की कामना करता हूं।'
सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों के घायल होने के साथ ही 3 जवानों के दिवंगत होनें की खबर अत्यंत दुःखद है।
भगवान से पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व घायलों को शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ करने की कामना करता हूँ।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) July 1, 2021