फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Anganwadi center running in capital Dehradun amidst dirt and foul smell

बदहाल हालत: गंदगी और दुर्गंध के बीच राजधानी देहरादून में चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र

Sat, 09 Oct 2021 03:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Oct 2021 03:05 PM IST
सार

सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी के रूप में संचालित करने की योजना बना रही है, लेकिन शहर में आंगनबाड़ी केंद्र बदहाली से जूझ रहे हैं। न्यू पटेलनगर फर्स्ट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पिछले चार साल से बदहाल कमरे में संचालित हो रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Anganwadi center running in capital Dehradun amidst dirt and foul smell
30 बच्चों के हिसाब से यह कमरा बहुत छोटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरी दीवार पर जमी काई और सीलन, आसपास गंदगी का अंबार, पेड़ों की टहनी से आधा ढका केंद्र और बाहर तक दुर्गंध। यह स्थित है न्यू पटेलनगर फर्स्ट में किराये के भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र की। केंद्र के अंदर बैठना तो दूर बाहर खड़ा भी नहीं रहा जा सकता। सड़क से लेकर अंदर केंद्र तक पहुंचने में दुर्गंध से बुराहाल हो जाता है। 

विज्ञापन


सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी के रूप में संचालित करने की योजना बना रही है, लेकिन शहर में आंगनबाड़ी केंद्र बदहाली से जूझ रहे हैं। न्यू पटेलनगर फर्स्ट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पिछले चार साल से बदहाल कमरे में संचालित हो रहा है। यहां 30 बच्चे पंजीकृत है। जबकि, कई बार बच्चे ज्यादा भी हो जाते हैं। 30 बच्चों के हिसाब से यह कमरा बहुत छोटा है। बच्चे सभी पहुंचे हैं तो पूरा कमरा खचाखच भर जाता है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के खड़े रहने की जगह नहीं बचती। आलम यह है कि सड़क से लेकर गली से गुजरते हुए आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने में ही दुर्गंध से बुराहाल हो जाता है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्र पर ताला लगा हुआ था, लेकिन बाहर से ही इसकी स्थिति इतनी खराब थी, कि अंदर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। कोरोना के कारण केंद्रों बंद हैं, लेकिन कार्यकर्ता व सहायिका राशन वितरण के लिए पहुंचती हैं। उधर, बंदरवाली गली पथरीबाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति तो ठीक थी, लेकिन यहां किराया समय पर नहीं मिलने से कई कार्यकर्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी जगह के लिए चहिए ज्यादा किराया
आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सामने किराये की सबसे अधिक समस्या रहती है। केंद्र का संचालन अच्छी जगह पर किया जा सकता है, लेकिन फिर बजट की समस्या आती है। कार्यकर्ताओं को कहना है कि कई बार मकान मालिक किराये को लेकर परेशान करते हैं। मजबूरन कई बार हमें अपनी जेब से पैसे भरने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed