खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड में खेल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ी, पढ़ें किसे मिलेंगे कितने रुपये
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार के रूप में दो करोड़ और ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 50 लाख की धनराशि दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के पुरस्कारों की धनराशि को बढ़ा दिया गया है। खेल पुरस्कारों की धनराशि में 30 से शत प्रतिशत की वृद्धि की गई है। विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने इस संबध में आदेश जारी किया है।
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार के रूप में दो करोड़ और ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 50 लाख की धनराशि दी जाएगी। विश्व चैंपियनशिप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल आदि खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कारों की धनराशि भी बढ़ाई गई है। शासनादेश के मुताबिक इन सभी खेलों में पदक के आधार पर जितनी धनराशि तय की गई है। उस खिलाड़ी को देय धनराशि की 50 प्रतिशत धनराशि प्रशिक्षकों को समान रूप से दी जाएगी।
वंदना कटारिया के भाई पंकज खोलेंगे बहन के नाम से एकेडमी, मिलेगी निशुल्क ट्रेनिंग
आदेश में यह भी कहा गया है कि ओलंपिक, विश्वकप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेलों में चयन के बाद खिलाड़ी को संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए मान्य धनराशि का 20 प्रतिशत पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग या पदक जीतने पर मिलने वाली धनराशि में इसे समायोजित किया जाएगा। यदि खिलाड़ी संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करता है तो पहले उपलब्ध कराई गई धनराशि लौटानी होगी।
जूनियर व सब जूनियर को आधी और एक चौथाई मिलेगी पुरस्कार राशि
जूनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार की धनराशि सीनियर वर्ग की राशि की आधी और सब जूनियर को उसका एक चौथाई भाग पुरस्कार के रूप में मिलेगा।
अब मिलेगी इतनी धनराशि
चैंपियनशिप पदक धनराशि
ओलंपिक खेल स्वर्ण दो करोड़
रजत डेढ़ करोड़
कांस्य एक करोड़
प्रतिभाग 50 लाख
विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण 30 लाख
रजत 20 लाख
कांस्य 15 लाख
प्रतिभाग साढ़े सात लाख
एशियन खेल स्वर्ण 30 लाख
रजत 20 लाख
कांस्य 15 लाख
प्रतिभाग साढ़े सात लाख
पहले मिलती थी इतनी धनराशि
प्रतियोगिता पदक धनराशि
ओलंपिक खेल स्वर्ण डेढ़ करोड़
रजत एक करोड़
कांस्य 50 लाख
प्रतिभाग पांच लाख
विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण 20 लाख
रजत 12 लाख
कांस्य सात लाख
प्रतिभाग एक लाख
एशियन चैंपियनशिप स्वर्ण 15 लाख
रजत 10 लाख
कांस्य सात लाख
प्रतिभाग 75 हजार