फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Advance booking starts in Auli for New Year and Christmas GMVN full till 1 January

उत्तराखंड: नए साल और क्रिसमस के लिए औली में एडवांस बुकिंग शुरू, जीएमवीएम एक जनवरी तक फुल

Mon, 22 Nov 2021 10:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Nov 2021 10:04 PM IST
सार

पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण पर्यटकों की आवाजाही कम रही, लेकिन अब कोरोना संक्रमण की दर कम होने से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Advance booking starts in Auli for New Year and Christmas GMVN full till 1 January
औली में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नए साल और क्रिसमस पर इस बार औली में बड़े पैमाने पर पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) और अन्य निजी होटलों में पर्यटकों की ओर से अभी से एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है। जीएमवीएन औली में 20 दिसंबर से 1 जनवरी तक की बुकिंग फुल हो गई है।

विज्ञापन


पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण पर्यटकों की आवाजाही कम रही, लेकिन अब कोरोना संक्रमण की दर कम होने से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नए साल का जश्न मनाने कई पर्यटक औली पहुंच रहे हैं, इसके लिए उनकी ओर से एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम: रात को बढ़ रही ओस से ठंडक में हुआ इजाफा, दून में 15 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


औली स्थित जीएनवीएन के अलावा निजी होटलों में पर्यटकों की बुकिंग आने लगी है। औली में इस सीजन की अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन इस खूबसूरत स्थल के दीदार के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता है। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक पान सिंह बिष्ट का कहना है कि नए साल और क्रिसमस के लिए पर्यटकों की ओर से एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है।

औली में बर्फबारी हुई तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता में निखार आ जाएगा

औली में 20 दिसंबर से एक जनवरी तक के लिए होटल की बुकिंग हो गई है। जोशीमठ के जीएमवीएन और अन्य निजी होटलों में भी पर्यटकों की ओर से एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर से पहले औली में बर्फबारी हुई तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता में निखार आ जाएगा। तब पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों ने औली क्षेत्र में सेना को भूमि आवंटित करने पर आपत्ति दर्ज की है। लोगों का कहना है कि औली एक पर्यटन क्षेत्र है। सेना की आवाजाही से इस पर्यटन स्थल में व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, सभासद कल्पेश्वरी देवी, बचनी देवी मार्तोलिया, मदन सिंह, भगवान सिंह, गजेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम, अब्बल सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि पर्यटन स्थल औली में सेना का दखल बढ़ता ही जा रहा है। कई स्थानों पर सेना की ओर से अतिक्रमण भी किया जा रहा है। उन्होंने सेना को उर्गम घाटी या कहीं अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ बाजार में भी आधे से अधिक परिक्षेत्र में सेना का कब्जा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed