फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Actor Dev Raturi will adopt two villages of Tehri

Uttarakhand: टिहरी के दो गांव गोद लेंगे चीन में अभिनेता देव रतूड़ी, मॉडल गांव के रूप में होंगे विकसित

Tue, 09 Jul 2024 07:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jul 2024 07:36 PM IST
सार

मार्च महीने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 देशों में निवासरत प्रवासी उत्तराखंडवासियों के साथ वर्चुअल सेमिनार के माध्यम से संवाद किया था। उन्होंने राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News Actor Dev Raturi will adopt two villages of Tehri
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाइनीज फिल्मों के अभिनेता और वहां मशहूर होटल व्यवसायी देव रतूड़ी भिलंगना ब्लाॅक स्थित अपने पैतृक सुनार और कैमरियासौंण गांव को गोद लेने के लिए राजी हो गए हैं। रतूड़ी चीन में निवासरत हैं। प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ के तहत सरकार की ओर से उनके समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया था। भिलंगना ब्लाॅक के इन दोनों गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस योजना की समीक्षा की। उन्होंने दोनों गांवों की योजना के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने और तुरंत एक टीम गठित कर दोनों गांवों में भेजने के निर्देश दिए। बता दें कि मार्च महीने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 देशों में निवासरत प्रवासी उत्तराखंडवासियों के साथ वर्चुअल सेमिनार के माध्यम से संवाद किया था। उन्होंने राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया था।
विज्ञापन


उन्होंने अपील की थी कि संपन्न प्रवासी उत्तराखंडवासी राज्य के दुर्गम क्षेत्रों के गांवों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान दे सकते हैं। इस अपील पर सबसे पहले चीन में अभिनेता व होटल व्यवसायी रतूड़ी ने गांव गोद लेने पर अपनी सहमति दी है। रतूड़ी ने इन गांवों के शिक्षा से वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता एवं बेराेजगार युवाओं को चीन में हॉस्पिटेलिटी से संबंधित रोजगार के अवसर देने की इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: यूसीसी कानून की बुनियाद रही विशेष रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक करेगी सरकार, समझाया जा सकेगा महत्व

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि वह दोनों गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर देव रतूड़ी के साथ मिलकर कार्य करें। उन्होंने उत्तराखंडी प्रवासियों द्वारा गोद लिए जाने वाले गांवों में सरकारी योजनाओं तथा व्यक्तिगत प्रयासों के प्रभावी समन्वय पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि इन गांवों में निर्माण कार्यों की अपेक्षा आर्थिक विकास, मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण, होम स्टे, आर्गेनिक फार्मिंग, स्थानीय उत्पादों एवं मिलेट्स की खेती पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने जिलाधिकारी को इन गांवों को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने की कार्ययोजना पर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ से सुधीर नौटियाल, देव रतूड़ी, ग्राम प्रधान कैमरिया सौंण हरिभजन सिंह रावत तथा टिहरी जिला प्रशासन के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

दोनों गांवों में होंगे ये प्रमुख कार्य
दोनों गांवों में शत प्रतिशत सोलर पैनल कवरेज, होम स्टे विकसित करने, शत प्रतिशत साक्षरता के लिए अभियान चलाकर बुजुर्गों को भी शिक्षित करने, गांव की खाली जमीन पर मंडुआ, झंगौरा जैसे स्थानीय मिलेट्स की खेती करने, गांवों की सामूहिक संवाद की परंपरा को प्रोत्साहित करने के लिए पंचायत घर में समय-समय पर सामूहिक भोज आयोजित करने तथा गांव में ही आजीविका के अवसर बनाकर पलायन रोकने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed