फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Action against illegal madrasas continues in the state, 180 have been sealed so far

Uttarakhand News: प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी, अब तक 180 किए सील

Sun, 27 Apr 2025 12:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Apr 2025 12:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के दायरे से बाहर कोई भी संस्था संचालित नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Action against illegal madrasas continues in the state, 180 have been sealed so far
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जिसके तहत अब तक 180 मदरसे सील किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के दायरे से बाहर कोई भी संस्था संचालित नहीं होने दी जाएगी। अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


Rudraprayag: अज्ञात ने बीड़ी पीने के बाद पिरुल पर लगाई आग, धू-धूकर जला कुन्याली गांव के समीप जंगल
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध मजार का ध्वस्तीकरण स्वागत योग्य : भाजपा
प्रदेश भाजपा ने दून अस्पताल में मजार के ध्वस्तीकरण का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि के स्वरूप और डेमोग्राफी परिवर्तन की किसी भी साजिश को भाजपा सफल नहीं होने देगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि दून हॉस्पिटल में मौजूद मजार भी अवैध तरीके से संचालित की जा रही थी। यहां अवैध गतिविधियों के संचालन और आसपास मौजूद महिला शिक्षण संस्थानों से संबंधित आपराधिक घटनाओं को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं।

राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त अस्पताल परिसर में होने से वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी व्यापक रूप से प्रभावित होती थी। लिहाजा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है। चौहान ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण के खातिर अवैध अतिक्रमण को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य तथा रोजगार की दिशा में राज्य ने बेहतर प्रगति की है। राज्य पर्यटन प्रदेश की राह पर अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed