{"_id":"63e1e5946031c451fd17a8c5","slug":"uttarakhand-news-acr-of-every-employee-will-be-online-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रत्येक कर्मचारी की ACR होगी ऑनलाइन, मुख्य सचिव ने दिए अधिकारियों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रत्येक कर्मचारी की ACR होगी ऑनलाइन, मुख्य सचिव ने दिए अधिकारियों को निर्देश
Tue, 07 Feb 2023 11:18 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:18 AM IST
सार
मुख्य सचिव ने कहा कि वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) उपलब्ध न होने के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो रही है। अच्छा कार्य कर रहे कर्मचारी भी एसीआर उपलब्ध न होने या अन्य किसी कारण से पदोन्नति से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के कर्मचारियों व अधिकारियों की एसीआर अब ऑनलाइन होगी। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सचिवालय में आयोजित शासन और विभागीय अधिकारियों की बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) उपलब्ध न होने के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो रही है। अच्छा कार्य कर रहे कर्मचारी भी एसीआर उपलब्ध न होने या अन्य किसी कारण से पदोन्नति से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: पुलिस की सख्ती, गैंगस्टर एक्ट के 13 आरोपियों की 10 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
विज्ञापन
इस कारण कर्मचारियों का नाराज होना स्वाभाविक है। इससे कार्य क्षमता भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि एसीआर प्रक्रिया को ऑनलाइन कर इस समस्या से बचा जा सकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष की एसीआर ऑनलाइन ही की जाए। साथ ही पुरानी एसीआर को स्कैन कर अपलोड किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सचिव शैलेश बगोली व रविनाथ रमन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।