{"_id":"6675b1d0c0ec44ea9c096f2a","slug":"uttarakhand-news-accident-on-marchula-dhotiyal-road-three-people-including-bjp-leader-injured-newborn-died-2024-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मर्चूला-ढोटियाल मार्ग पर भाजपा नेता की कार खाई में गिरी, पांच माह के बच्चे की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मर्चूला-ढोटियाल मार्ग पर भाजपा नेता की कार खाई में गिरी, पांच माह के बच्चे की मौत, तीन घायल
Fri, 21 Jun 2024 10:34 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:34 PM IST
सार
Uttarakhand Accident News: अमित नेगी योग दिवस के कार्यक्रम के बाद अपनी भाभी, सास और भतीजे के साथ धूमाकोट के आंसौं बाखली गांव जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी कार खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमांऊ के मर्चूला-ढोटियाल मार्ग पर शल्ट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। भाजपा नेता की कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कोटद्वार में भाजयुमो के जिला मंत्री अमित नेगी समेत उनके परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक पांच माह के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को रामनगर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने बताया कि अमित नेगी शुक्रवार सुबह कोटद्वार में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल रहे। दिन में वह अपनी भाभी किरन देवी, सास सास सरोज देवी व पांच माह के भतीजे को लेकर कोटद्वार भाबर के घमंडपुर स्थित आवास से अपनी कार से निकले थे।
विज्ञापन
Rishikesh: सात मोड़ के पास चलती कार के ऊपर गिरा भारी भरकम पेड़, खिड़की तोड़कर निकले बाहर
विज्ञापन
उन्हें धूमाकोट के आंसौं बाखली गांव जाना था। जिसके लिए उन्होंने रामनगर के मर्चूला होते हुए जाना ठीक समझा। अल्मोड़ा जिले की शल्ट थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। शल्ट पुलिस ने राहत व बचाव कार्य कर उन्हें खाई से निकालकर पास के अस्पताल भेजा, जहां पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में अमित नेगी समेत तीनों लोग बुरी तरह से घायल हैं।