फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news: accident in malari highway today one dead many injured

उत्तराखंड: मलारी हाईवे पर मैक्स खाई में गिरी, निजमुला में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, दोनों हादसों में चार की मौत

Thu, 16 Sep 2021 06:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Sep 2021 06:53 PM IST
सार

गुरुवार को सुबह करीब सात बजे जोशीमठ मलारी हाईवे पर तपोवन एटी नाले के पास एक मैक्स पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  हादसे में एक युवक की मौत हुई है, वहीं कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

विज्ञापन
uttarakhand news: accident in malari highway today one dead many injured
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां गुरुवार की सुबह एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। वाहन में अकेले चालक ही था।

विज्ञापन


मलारी हाईवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
जोशीमठ में भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर एक मैक्स अनियंत्रित होकर तपोवन के समीप एटी नाले में जा गिरी, जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। जोशीमठ कोतवाली के कोतवाल आरएस खोलिया ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे एटी नाले के समीप एक मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरा था।
विज्ञापन


पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने वाहन के अंदर मौजूद चालक सावन कम्दी (27) पुत्र मोहन कम्दी, निवासी बड़गांव, जोशीमठ को रेस्क्यू किया और गंभीर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ ले जाया गया। जहां उपचार से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली: जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी, तीन की मौत
चमोली जिले में बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर गुरुवार सुबह जेसीबी मशीन भौंरी धार में खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक महिला समेत लोक निर्माण विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शवों को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद से निजमुला घाटी में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क का पुश्ता टूटने के कारण यह हादसा हुआ।

क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से निजमुला मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया था, जिसकी सफाई के लिए बिरही से सुबह सात बजे जेसीबी मशीन निजमुला घाटी पहुंची। जगह-जगह मलबे की सफाई करने के बाद जेसीबी सुबह करीब 11 बजे भौंरी धार तोक में पहुंची। यहां मलबा हटाने के दौरान अचानक सड़क का कच्चा पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से जेसीबी लगभग 500 मीटर गहरी खाई में बिरही गंगा के किनारे जा गिरी। इसमें लोक निर्माण विभाग के जेसीबी चालक आनंद सिंह (40) पुत्र रघुनाथ सिंह, निवासी-सगर, जेठुवा लाल (58) पुत्र असाडू लाल, निवासी-गाड़ी, चमोली और जेठुली देवी (45) पत्नी स्व. आनंद सिंह, निवासी-सैंजी, चमोली की मौके पर ही मौत हो गई। जेठुली देवी और जेठुवा लाल लोनिवि में गैंग के पद पर कार्यरत थे। 

घटनास्थल के समीप ही वन विभाग के अधिकारी रेलवे लाइन के सर्वेक्षण कार्य में लगे थे। बदरीनाथ वन प्रभाग के डिप्टी रेंजर प्रमोद भट्ट ने घटना की सूचना थाना चमोली के थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा को दी। इस पर चमोली और पीपलकोटी से पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शवों को खाई से निकाल सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही निजमुला घाटी में मातम छा गया। समीपवर्ती गांवों के ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को रेस्क्यू करने में मदद की।
 

एंबुलेंस सड़क से लटकी, बड़ा हादसा टला

उत्तरकाशी में बड़कोट के चक्रगांव उपराडी मोटर मार्ग पर बुधवार रात को एक एंबुलेंस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। मार्ग से गुजर रही एंबुलेंस सड़क किनारे खाई की ओर लटक गई। गनीमत रही एंबुलेंस खाई में नहीं गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट की एक एंबुलेंस बुधवार की रात साढ़े नौ बजे चक्रगांव उपराडी मोटर मार्ग से गुजर रही थी। तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। हादसे ही जानकारी पर एकत्रित हुए आसपास के लोगों ने सकुशल एंबुलेंस चालक को बाहर निकाला। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. अंगद राणा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीएमओ और डीएम को पत्र लिखा है।  

गंगोत्री हाईवे पर ट्रक पलटा, ड्राइवर समेत चार घायल
उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर झाला के पास पूर्ति विभाग का ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायल ट्रक चालक को हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे ऋषिकेश से सरकारी सस्ते गल्ले का सामान लेकर आ रहा पूर्ति विभाग का ट्रक झाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सूचना पर हर्षिल थानाध्यक्ष समीप पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हादसे में वाहन चालक कमल निवासी रुद्रप्रयाग, नरेश राणा निवासी लक्षेश्वर, गोपाल निवासी चिन्यालीसौड़ और भरत सिंह निवासी नेताला घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक कमल को पुलिस ने हर्षिल अस्प्ताल में भर्ती कराया। अन्य तीनों को हल्की छोटे आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed