फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: 80 thousand contenders for 316 posts of Forest Inspector Recruitment

नौकरी के लिए मारामारी: वन दरोगा के 316 पदों के लिए 80 हजार दावेदार

Thu, 08 Jul 2021 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Jul 2021 08:57 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2019 में वन दरोगा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। कोविड की वजह से इसकी परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
Uttarakhand news: 80 thousand contenders for 316 posts of Forest Inspector Recruitment
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में वन दरोगा भर्ती को लेकर भारी मारामारी का आलम देखने को मिल रहा है। 316 पदों के सापेक्ष 80 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। अब आयोग नौ दिनों में इतने उम्मीदवारों की परीक्षा कराएगा।

विज्ञापन


दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2019 में वन दरोगा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। कोविड की वजह से इसकी परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। अब आयोग ने परीक्षा की तैयारी दोबारा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि यह परीक्षा 316 पदों पर भर्ती के लिए हो रही है, जिसमें 80 हजार उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की परीक्षा कराने के लिए आयोग ने सभी 13 जिलों में ऑनलाइन परीक्षा के केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 16 जुलाई से 25 जुलाई के बीच दो पालियों में परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पुरानी भर्ती प्रक्रिया फॉरेस्ट गार्ड की

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में चल रही भर्ती परीक्षाओं में खूब चुस्ती देखने को मिल रही है। अब सबसे पुरानी भर्ती प्रक्रिया केवल फॉरेस्ट गार्ड की ही रह गई है, जिसमें परीक्षा के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। जबकि वन दरोगा की भर्ती प्रक्रिया 2019 से शुरू हुई थी। इसके अलावा जितने भी परीक्षाएं हैं, वह 2020 या 2021 की हैं।

फॉरेस्ट गार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 जुलाई से
उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 जुलाई से होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक उम्मीदवारों की ओर से लगातार शारीरिक दक्षता परीक्षा की जानकारी मांगी जा रही है। लिहाजा इसके लिए 27 जुलाई और इससे आगे की तिथियां तय की जा रही हैं। जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरुष उम्मीदवारों को चार घंटे के भीतर 25 किलोमीटर दौड़ और महिला उम्मीदवारों को चार घंटे के भीतर 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना अनिवार्य होगा। बाकी शारीरिक माप जोख के सभी पैमानों से भी गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed