{"_id":"6aa80bffdfc74905270a6c91","slug":"uttarakhand-news-31-leaders-join-bjp-champawat-nagar-panchayat-chairperson-also-among-them-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चंपावत नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी में जबरदस्त माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चंपावत नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी में जबरदस्त माहौल
Mon, 14 Sep 2026 09:04 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:04 PM IST
सार
पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री कुंदन परिहार ने सदस्यों का फूलमाला और पार्टी पटका पहनाकर औपचारिक स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के निर्वाचन जनपद चंपावत के नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक स्थान से एकतरफा निर्वाचित प्रतिनिधियों का आना, राज्य में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल दर्शाता है।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री कुंदन परिहार ने सदस्यों का फूलमाला और पार्टी पटका पहनाकर औपचारिक स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतनी संख्या में जनप्रतिनिधियों और उसमें भी युवाओं का पार्टी के विचारों और सिद्धांतों में विश्वास करना, राज्य में भाजपा के प्रति बढ़ती विश्वसनीयता बताता है।
विज्ञापन
देहरादून: सीएम धामी का वार, कहा- कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, राहुल गांधी की राजनीति बनी ‘झूठ की गूंज’
विज्ञापन
आज दूर-दराज के गांवों तक सड़क पहुंची है। हर घर में बिजली पहुंची है। अब जनसाधारण को लगने लगा है कि जिन लोगों के पास 60 साल तक देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने भी इसी गति से विकास किया होता तो आज देश की स्थिति कुछ और होती। चंपावत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आपने पुष्कर धामी जैसा नेतृत्व राज्य को दिया है। यह नेतृत्व एक दिन निखर कर देश का नेतृत्व बनेगा। आज निजी चैनल के सर्वे में भी स्पष्ट बहुमत की बात साफ हो चुकी है।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने भरोसा दिलाया कि आपके सम्मान की चिंता करना हमारा कर्तव्य है। आगे आप सबकी क्षमता, उपलब्धता और परिस्थिति अनुसार संगठन और चुनावी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। भाजपा में शामिल होने वालों में गोविंद सिंह बोहरा, बलराज पाटनी, नवल पचौली, दीपक गहतोड़ी, राजेंद्र बोहरा, राहुल गहतोड़ी, भगवती प्रसाद जोशी, ललित सिंह पाटनी आदि शामिल रहे।